पसीना बहाकर विजय शंकर ने बनाई शानदार बॉडी, फिर भी फैंस ने कर दिया ट्रोल
नई दिल्ली: विजय शंकर अभी तक क्रिकेट में सबसे ज्यादा भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद के एक बयान से दिलाई है। प्रसाद ने विश्व कप टीम का चयन करते हुए शंकर को थ्री-डी खिलाड़ी बताया था। उसके बाद इस शब्द का चलन ही जैसे शुरू हो गया। प्रसाद ने शंकर की ऑलराउंडिंग क्षमता पर ये बात कही थी हालांकि विश्व कप में शंकर कुछ खास कर पाने में विफल रहे और बाद में उनको चोट के कारण प्रतियोगिता के बीच में ही बाहर हो जाना पड़ा। तब से लेकर अब तक भारतीय टीम में शंकर की वापसी नहीं हो पाई है।
|
वायरल हुई शंकर की 'बॉडी'-
हालांकि इसी बीच शंकर ने सोशल मीडिया पर अपनी बॉडी ट्रांसफॉरमेशन की एक ऐसी पोस्ट शेयर की है जो वायरल हो रही है। इस पोस्ट में शंकर ना केवल फिट नजर आ रहे हैं बल्कि वे किसी बॉलीवुड स्टार की तरह सिक्स पैक एब्स से भी लैस हैं। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए शंकर ने लिखा है- पसीना, समय और समर्पण। फिर आपको मेहनत का नतीजा मिलता है। शंकर ने साइड टू साइड दो फोटो एक फ्रेम में शेयर की हैं। एक फोटो में वे जहां थोड़े मोटे दिख रहे हैं तो दूसरी फोटो में पूरी तरह से शर्टलेस हैं।

हार्दिक-अय्यर ने की तारीफ
इस फोटो में शंकर के चेहरे से लेकर पेट तक सब जगह चर्बी गायब हो गई है। उनकी मसल्स किसी मॉडल की भांति नजर आ रही हैं और साथ ही सिक्स पैक एब्स भी हैं। शंकर के इस अंदाज से हार्दिक पांड्या और श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ी तो काफी प्रभावित नजर आए लेकिन इसके बावजूद भी यूजर्स को शंकर का यह लुक प्रभावित करने में नाकामयाब रहा है और उन्होंने इस ऑलराउंडर को ट्रोल करने का फैसला कर लिया।
सीओए की इस सिफारिश के बाद एक साथ कई रोल में नजर आ सकते हैं पूर्व क्रिकेटर

पसीना बहाकर भी शंकर हुए ट्रोल-
यूजर्स का ट्रोलिंग करने के पीछे तर्क सीधा यह है कि शंकर जितना ध्यान बॉडी बनाने पर दे रहे हैं उतना क्रिकेट पर फोकस करने पर नहीं दे रहे। यूजर्स ने कहना है कि शंकर ने अपनी जिप खोलने में बहुत मेहनत की है। तो एक यूजर कहते हैं कि इन दोनों फोटो में सबसे बड़ा अंतर बस यही है कि चेहरे पर बाल आ गए हैं और कपड़े उतर गए हैं। सिक्स पैक एब्स तो टी-शर्ट के नीचे भी हो सकते हैं।

'विश्व कप में मुश्किल से 30 रन बनाए होंगे, चला बॉडी दिखाने'
एक यूजर लिखते हैं- भाई क्रिकेट के आंकड़े बढ़े की नहीं, क्योंकि वह ज्यादा महत्वपूर्ण हैं। शंकर की बॉडी देखकर लोगों ने उनको जिम खोलने के बिजनेस को अपनाने की सलाह भी दे डाली है। तो कुछ यूजर्स ने ट्रॉलिंग काफी तगड़ी करते हुए कहा है- 'विश्व कप में मुश्किल से 30 रन बनाए होंगे, चला बॉडी दिखाने।'
न्यूजीलैंड वर्ल्ड कप स्टार ने बाउंड्री काउंट नियम वापस लेने पर उड़ाया ICC का मजाक

तमिलनाडु प्रीमियर लीग से शुरुआत की है-
बता दें कि शंकर ने हाल ही में कमबैक करते हुए तमिल नाडु प्रीमियर लीग में शुरुआत की है और उनको साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ सीरीज में भारत ए की टीम में भी शामिल किया गया था लेकिन वे जल्द की अंगूठे की चोट के चलने बाहर हो गए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
