
शंकर पर विचार करना जरूरी
गावस्कर ने एक चैनल को दिए इंटरव्यू के दाैरान कहा कि शंकर के पास अभी भी विश्व कप में खेलने का माैका है। इंग्लैंड जैसी तेज पिचों पर टीम को बैकअप के रूप में सीमर की जरूरत होगी। वह एक अच्छा फिल्डर है। गावस्कर ने शंकर की बैटिंग की तारीफ करते हुए कहा, ''जब वेलिंग्टन में पांचवें वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ जब टीम संकट में थी, उन्होंने बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने गेम की परिस्थितियों को ठीक से पढ़ा और घरेलू क्रिकेट के अपने अनुभव का इस्तेमाल किया।'' गावस्कर ने आगे कहा कि आपको ऐसे खिलाड़ियों से उम्मीद करनी चाहिए जो खेल की स्थितियों को सही ढंग से पढ़ पाते हैं। उस पर विचार तो जरूर ही होना चाहिए।' बता दें कि शंकर ने इस मैच में 45 रनों की महत्तवपूर्ण पारी खेली थी और 4 ओवर में 19 रन लुटाए थे।

करना होगा थोड़ा सुधार
गावस्कर ने हालांकि कहा कि शंकर को अभी भी गेंदबाजी में थोड़े सुधार की जरूरत है। एक गेंदबाज के रूप में हार्दिक पांड्या ने अच्छा कमबैक किया है। उन्होंने शंकर को ओवरशेड किया है। मुझे लगता है कि उन्हें तीनों टी-20 मैच खिलाने चाहिए। उन्हें लगातार मैच खिलाए जाने चाहिए। ताकि वह बेहतर परफॉर्म कर सके, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच वनडे मैचों की सीरीज के बाद यदि कोई स्थिति बनती है, हमें कोई चौथा गेंदबाज नहीं मिलता तो हम शंकर पर भरोसा कर सकते हैं।'

पिछले साल किया था डेब्यू
28 वर्षीय शंकर ने पिछले साल 23 मार्च को श्रीलंका के खिलाफ टी20 मैच खेलकर डेब्यू किया था। उन्हें बल्लेबाजी करने का माैका तो नहीं मिला लेकिन अपने पहले मैच में उन्होंने 2 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 15 रन दिए थे। शंकर प्रथम श्रेणी क्रिकेट में खेले 41 मैचो में 2,099 रन बना चुके हैं और साथ ही 32 विकेट झटक चुके हैं। वह पूरी तरह से जानते हैं कि किन परिस्थितियों में कैसे खेल दिखाना होता है।

तेज पिचों पर है ऐसे खिलाड़ियों की जरूरत
पिछले आईपीएल सीजन में शंकर ने बैटिंग से सबको प्रभावित किया था। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेले 13 मैचों में 143.24 की स्ट्राइक रेट से 212 रन बनाए थे। वहीं विश्व कप भी इस बार इंग्लैंड में आयोजित किया जाएगा जहां पर तेज पिचो पर ऐसा खिलाड़ी चाहिए तो बैटिंग के साथ-साथ तेज गेंदबाजी भी कर सके। यह चीजें शंकर के पास हैं, लेकिन इससे पहले उन्हें इस बार होने वाले आईपीएल सीजन में जोरदार प्रदर्शन करना होगा ताकि हार्दिक को चुनाैती दी जाए।


Click it and Unblock the Notifications
