For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO : वर्ल्ड कप में चोटिल होने के बाद विजय शंकर ने की वापसी, पहली गेंद पर लिया विकेट

चेन्नई: भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर विजय शंकर विश्व कप 2019 के दाैरान चोटिल होने के बाद अब तमिलनाडू प्रीमियर लीग यानी टीएनपीएल में वापसी करते दिखे। यहां उन्होने तिरुनेलवेली में चेन्नई सुपर गिलीज की टीम की ओर से खेलते हुए तूती पैट्रिओट्स के खिलाफ पहली ही गेंद पर विकेट लिया। इस मुकाबले के साथ उन्होंने टीएनपीएल डेब्यू किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वो केवल 3 रन बना सके। इसके बाद उन्होंने गेंदबाजी में अपना दमखम दिखाया और विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ किए कारनामे को दोहराने में सफल रहे।

वे अपनी टीम की ओर से पहला ओवर डालने के लिए आए। इसमें पहली गेंद पर ही उन्‍होंने विकेट चटकाया और फिर अगली 5 गेंदों पर भी कोई रन नहीं दिया। इस तरह से उन्‍होंने कमबैक मैच में विकेट मेडन डाला। उन्‍होंने 3.5 ओवर में 15 रन देकर दो विकेट लिए। उन्होंने अपनी पहली गेंद पर ही विकेट हासिल किया। शंकर ने कहा कि उन्हें टीएनपीएल में डेब्यू कर काफी खुशी हो रही है। मजेदार बात है कि विजय ने वर्ल्‍ड कप में भी अपने पहले मैच ही पहली ही गेंद पर विकेट लिया था। भुवनेश्‍वर कुमार के चोटिल होने के बाद उन्‍हें गेंदबाजी करने का मौका मिला था। ऐसे में उन्‍होंने अपनी पहली ही गेंद पर इमाम उल हक को आउट किया था।

उनकी टीम 19.3 ओवर में 127 रन बनाकर ढेर हो गई। हरि गोपीनाथ चेन्नई सुपर गिलीज के सबसे सफल बल्लेबाज रहे उन्होंने 35 गेंद पर 53 रन की पारी खेली। जीत के लिए 127 रन के लक्ष्य का बचाव करने उतरी चेन्नई के कप्तान कौशिक गांधी ने पहले ही ओवर में गेंद विजय शंकर के हाथ में थमा दी। ऐसे में पहली ही गेंद पर शंकर ने तूती पाइरेट्स के ओपनर आकाश सिवन को मिडविकेट पर कैच कराकर चलता कर दिया। इस तरह विजय शंकर ने विश्व कप के अंदाज में टीएनपील में भी पहली ही गेंद पर विकेट हासिल कर लिया। पाइरेट्स की टीम 18.5 ओवर में 95 रन बना सकी और 32 रन के अंतर से मैच गंवा दिया। चेन्नई के सबसे सफल गेंदबाज एस हरीश कुमार रहे उन्होंने 2 ओवर में चार रन देकर 3 विकेट हासिल किए। वहीं विजय शंकर ने भी किफायती गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट झटके।

Story first published: Saturday, August 10, 2019, 18:22 [IST]
Other articles published on Aug 10, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+