For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

शादी के बंधन में बंधे विजय शंकर, वैशाली को बनाया अपना हमसफर

Vijay Shankar Marries Vaishali Visweswaran : नई दिल्ली। भारतीय ऑलराउंडर विजय शंकर ने बुधवार (27 जनवरी) को शादी के बंधन में बंधे। उन्होंने परिवार के सदस्यों और दोस्तों की मौजूदगी में बुधवार को पारंपरिक तरीके से वैशाली विश्वेश्वरन से शादी की। विजय ने पिछले साल अगस्त में वैशाली के साथ सगाई की थी।

आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) ने विजय को शादी की तस्वीरें शेयर कर बधाई दी। विजय हैदराबाद से आईपीएल (IPL) में खेलते हैं। हैदराबाद ने एक बधाई संदेश में लिखा, "हम विजय शंकर को उनके जीवन के बेहद खास दिन के लिए शुभकामनाएं देते हैं। साथ ही उनकी बेहद अच्छी शादीशुदा जिंदगी की कामना करते हैं।" विजय शंकर 2019 विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा थे। लेकिन विश्व कप के दौरान वह चोटिल हो गए। इसलिए उसे विश्व कप से आधे रास्ते से बाहर निकलना पड़ा।

उन्होंने 18 जनवरी, 2018 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में भारतीय टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया। उन्होंने तब 12 वनडे खेले। उन्होंने 223 रन बनाए और 4 विकेट लिए। उन्होंने मई 2018 में श्रीलंका के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय टी 20 पदार्पण भी किया। उन्होंने 9 अंतर्राष्ट्रीय टी 20 मैचों में 101 रन बनाए और 5 विकेट लिए। उन्होंने आखिरी बार मैनचेस्टर में वेस्ट इंडीज के खिलाफ 2019 विश्व कप में भारत के लिए खेला था।

विजय तमिलनाडु (Tamilnadu) के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। वह हाल ही में झारखंड के खिलाफ 10 जनवरी को सैयद मुश्ताक अली टी 20 ट्रॉफी मैच में खेले थे। उन्होंने इस मैच में 4 रन बनाए। विजय ने आईपीएल में 40 मैच भी खेले हैं जिसमें उन्होंने 654 रन बनाए हैं और 6 विकेट लिए हैं।

Story first published: Thursday, January 28, 2021, 11:14 [IST]
Other articles published on Jan 28, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+