Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Test : जसप्रीत बुमराह नहीं, इस गेंदबाज से न्यूजीलैंड को लग रहा है डर

नई दिल्ली। वनडे सीरीज में 3-0 से हारने के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड से 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए दो-दो हाथ करने होंगे। सीरीज का पहला मैच 21 फरवरी को शुरू होने जा रहा है। न्यूजीलैंड खोया हुआ आत्मविश्वस हासिल कर चुकी है और उन्हें उम्मीद है कि टेस्ट में भी बाजी मारी जा सकती है लेकिन पहला मैच शुरू होने से पहले न्यूजीलैंड को एक भारतीय गेंदबाज से डर लग रहा है। हालांकि ये गेंदबाज जसप्रीत बुमराह नहीं हैं। कप्तान विराट कोहली ने साफ संकते दिया कि इशांत शर्मा को प्लेइंग इलेवन में माैका दिया जाएगा। ऐसे में अब कीवी खेमा इशांत से खाैफ खाने लगे हैं।

दरअसल, न्यूजीलैंड के बल्लेबाज रॉस टेलर का मानना है कि इशांत भारतीय तेज गेंदबाजी को अलग आयाम देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अगर न्यूजीलैंड की टीम सिर्फ बुमराह की ओर अपना ध्यान रखेगी तो फिर इशांत उन्हें परेशान करेंगे। टेलर ने बुधवार को पत्रकारों से कहा, 'मुझे लगता है कि अगर हम सिर्फ बुमराह पर ध्यान लगाएंगे तो हम मुश्किल में हैं। मुझे लगता है कि पूरा गेंदबाजी लाइन अप ही शानदार है। निश्चित रूप से इशांत का टीम में वापसी करना टीम में नए आयाम जोड़ेगा।'

गाैर हो कि इशांत पिछले महीने रणजी ट्रॉफी के दाैरान टखने में चोट खा बैठे थे। उसके बाद ऐसी उम्मीदें लगाई जाने लगीं कि वो टेस्ट में शामिल नहीं होंगे लेकिन इशांत ने जल्द रिकवरी करते हुए टीम में जगह बना ली। इशांत पिछले दो सालों से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इशांत शर्मा ने 15 टेस्ट मैचों में महज 19.53 की औसत से 58 विकेट हासिल किए हैं। बांग्लादेश के खिलाफ एक टेस्ट मैच में तो उन्होंने 78 रन देकर 9 विकेट झटक लिए थे। न्यूजीलैंड में इशांत शर्मा ने 5 टेस्ट मैचों में 23 विकेट झटकें हैं।

Story first published: Wednesday, February 19, 2020, 17:55 [IST]
Other articles published on Feb 19, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+