Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईपीएल के सलाहकार बने भरत पटेल

वेबसाइट 'क्रिके इंफो' के मुताबिक पटेल की नियुक्त को आईपीएल के कार्यकारी कमिश्नर चिरायु अमीन हरी झंडी दे चुके हैं। अमीन को ललित मोदी के निलंबन के बाद आईपीएल का कार्यभार सौंपा गया है।

ऐसा माना जा रहा है कि आईपीएल को लेकर जारी विवाद के खत्म होने के बाद गवर्निंग काउंसिल पटेल की जिम्मेदारियों का विस्तार करेगी।

आईपीएल ने वर्ष 2008 में ही सुंदर रमन को अपना मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया था लेकिन मोदी के रहते वह अपने पद की प्रतिष्ठा के साथ न्याय नहीं कर पाए।

पटेल मार्च 2009 तक प्रॉक्टर एंड गैम्बल के अध्यक्ष थे। मौजूदा समय में वह इंडियन सोसाइटी ऑफ एडवटाइजर्स के अध्यक्ष हैं। साथ ही वह फेडरेशन ऑफ इंडियन चैम्बर्स ऑफ कामर्स (फिक्की) से भी जुड़े हुए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:36 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+