गाजियाबाद। दामाद राजा का क्रिकेट मैच हो और ससुराल का पूरा गांव उनकी बैटिंग ना देखे तो ये नाइंसाफी होगी। हो भी क्यों ना! दामाद जी कोई छोटा-मोटा मैच तो खेल नहीं रहे, वर्ल्ड कप खेल रहे हैं भईया 'वर्ल्ड कप'।
जानकारी के मुताबिक शनिवार को महीपाल की अध्यक्षता में पंचायत हुई। वक्ताओं ने कहा 26 मार्च को भारत का आस्ट्रेलिया के साथ सेमीफाइनल मैच होगा। इसमें सुरेश रैना भी खेलेंगे। इस दिन पंचायत घर में बड़ी स्क्रीन लगाकर लोगों को मैच दिखाया जाएगा।