INDvENG: निर्णायक मैच के लिए इंग्लैंड की टीम में शामिल हुआ ये खिलाड़ी

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी व सीरीज के निर्णायक मैच के लिए इंग्लैंड की टीम में एक और खिलाड़ी की एंट्री हुई है। दरअसल इंग्‍लैंड ने सीरीज के तीसरे और अंतिम वनडे मैच के लिए अपनी टीम में फॉर्म में चल रहे बल्‍लेबाज जेम्‍स विंस को शामिल किया है। भारत और इंग्‍लैंड के बीच निर्णायक वनडे मैच मंगलवार को हेडिंग्‍ले में खेला जाएगा।

वैसे आपको बता दें कि विंस ने अक्‍तूबर, 2016 से कोई भी वनडे इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। उन्‍हें डेविड मालान की जगह इंग्लिश टीम में शामिल किया गया है। दरअसल मालान को इंडिया ए के खिलाफ सोमवार से शुरू होने वाले चार दिवसीय मुकाबले के लिए नेशनल टीम से रिलीज कर दिया गया है। इसी के चलते विंस को शामिल किया गया है।

ऑलराउंडर सैम कर्रन को भी लॉयन्‍स टीम की ओर से खेलने के लिए नेशनल टीम से रिलीज कर दिया गया है। काउंटी में खेल रहे विंस इस समय शानदार फॉर्म में हैं। उन्‍होंने रॉयल लंदन वनडे कप के सेमीफाइनल में यॉर्कशॉयर के खिलाफ 171 रन की बेहतरीन पारी खेली थी। विंस ने वनडे टूर्नामेंट में नौ मैचों में 58 की औसत से रन बनाए जबकि चैंपिय‍नशिप में 48 के औसत से रन जुटाए।

वैसे आपको बता दें कि विंस के प्लेइंग इलेवन में शामिल होने की उम्मीद काफी कम है। क्योंकि इंग्लैंड की मौजूदा प्लेइंग इलेवन में सभी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। तीन मैचों की सीरीज का पहला मैच गंवाने के बाद इंग्लैंड ने दूसरा मैच आसानी से अपने नाम कर लिया। अब सीरीज का फैसला आखिरी मैच में होगा।

Story first published: Sunday, July 15, 2018, 19:27 [IST]
Other articles published on Jul 15, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+