सिद्दू को गरियाने वाले कांबली को 'विवादित मैन' कहें तो गलत नहीं?
नई दिल्ली। एक बार फिर से पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली विवादों में है क्योंकि इस बार उनके ट्विटर अकाउंट से पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू , पाकिस्तानी क्रिकेट रमीज राजा और प्रोग्राम होस्ट गौरव कपूर को गाली दी गई है। हालांकि बाद में कांबली ने इस बात के लिए माफी मांग ली है और सफाई देते हुए कहा है कि उनके फोन से वो गालियां किसी औऱ ने ट्विट की थी।
कांबली ने ट्वीटर पर सिद्धू को दी भद्दी-भद्दी गालियां
हो सकता है कि कांबली इस बार सच बोल रहे हों लेकिन विनोद कांबली के साथ यह कोई पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले कई बार विनोद कांबली इस तरह विवादों में फंस चुके हैं या यूं कह लें कि कांबली का दूसरों नाम विवादों का मसीहा ही है जिसके कारण उनका करियर वक्त से पहले खत्म हो गया था।
विनोद कांबली के बारे में और पढ़ने के लिेए नीचे की स्लाइडों पर क्लिक कीजिये...

17 टेस्ट और 104 वनडे मैच
विनोद कांबली ने भारत के लिए 17 टेस्ट और 104 वनडे मैच खेले थे। वे एक समय सचिन तेंदुलकर के बहुत अच्छे दोस्त थे। उन्होंने सचिन के साथ स्कूली क्रिकेट में रिकॉर्ड 664 रनों की पार्टनरशिप भी की थी। कांबली ने आखिरी इंटरनेशनल मैच वर्ष 2000 में खेला था।

विनोद को थी शराब की लत
नंबे के दशक में जब विनोद कांबली और सचिन दोनों ही टीम में थे और दौलत-शौहरत कदम चूम रही थी उस समय विनोद कांबली के कदम डगमगा गये। उन्हें शराब की ऐसी लत लगी जिसने उनके स्वर्णिम करियर को तबाह कर दिया।

विवादित मैन
अखबारों और टीवी में खबरें आने लगीं कि विनोद लेटनाइट पार्टियों में जाते हैं, मना करने पर टीम मेट्स से गाली-गलौज करते हैं जिसका निगेटिव असर कांबली के करियर पर पड़ा और वो टीम से बाहर हो गये।

पर्सनल लाइफ भी काफी सुर्खियों में रही
साल 2009 में उनकी पर्सनल लाइफ भी काफी सुर्खियों में रही क्योंकि उन्होंने अपनी पत्नी एंड्रिया हेवित से तलाक ले लिया था क्योंकि ऐसी खबर थी कि विनोद और हेवित के रिश्ते बद से बदतर हो गये हैं और दोनों के बीच में मारपीट तक होने लगी है जिसके कारण हेवित ने उन्हें छोड़ दिया। दोनों को शादी से एक बेटा भी है।

सचिन पर लगाया इल्जाम
विनोद अक्सर टीवी चैनल पर कहते रहते हैं कि वो सचिन के बेस्ट फ्रेंड हैं लेकिन सचिन ने कभी नहीं कहा कि विनोद के मित्र हैं। विनोद ने सचिन को कई बार खुदगर्ज कहा और इल्जाम लगाया कि सचिन ने कभी भी उनका साथ जरूरत पड़ने पर नहीं दिया।

गौरव, रमीज और सिद्धू पागल हो गये हैं
14 अप्रैल को कांबली के ट्विटर हैंडल @vinodkambli349 से ट्वीट किया गया, 'गौरव, रमीज और सिद्धू पागल हो गए हैं। सिद्धू तेरी बक बक चुप करो नहीं तो ऐसी तेरी सिद्धू तेरी...(गालियां)।' हालांकि बाद में विनोद ने माफी मांगते हुए कहा कि यह ट्विट उनके फोन से उनके किसी दोस्त ने किये है जिसके लिए वो माफी मांगते हैं।

कांबली का उड़ा मजाक
हालांकि कांबली के माफी मांगने के बाद लोग उनका ट्विटर पर मजाक बना रहे हैं और लिख रहे हैं कि अच्छा कांबली के फ्रेंड भी है.. क्या बात है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications