For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

गांगुली के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पर सीओए चीफ विनोद राय ने कही ये बात

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनौपचारिक मीटिंग में पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को सर्वसम्मति से बीसीसीआई का नया अध्यक्ष चुन लिया गया है। इसकी आधिकारिक घोषणा 23 अक्तूबर को की जाएगी। गांगुली के बीसीसीआई अध्यक्ष बनते ही भारतीय क्रिकेट में नई शुरुआत का आगाज हो जाएगा। इसके साथ ही पिछले तीन साल से भारतीय क्रिकेट की कमान संभाल रही प्रशासकों की समिति (सीओए) के कार्यकाल का भी अंत हो जाएगा। इसी बीच गांगुली के अध्यक्ष बनने के बाद सीओए चीफ विनोद राय ने बयान दिया है।

विनोद राय का कहना है, 'बीसीसीआई अध्यक्ष पद के लिए सौरव गांगुली का नामांकन एक शानदार डेवलपमेंट है। मैं व्यक्तिगत रूप से बहुत खुश हूंगा क्योंकि गांगुली ना केवल पूर्व क्रिकेटर हैं बल्कि बहुत सफल कप्तान रहे हैं और एक अनुभवी क्रिकेट प्रशासक हैं।'

इसी बीच बीसीसीआई का नया अध्यक्ष बनाये जाने की खबरें सामने आने के बाद पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए बताया कि यह जिम्मेदारी उन्हें उनकी कप्तानी की याद दिलाती है। सौरव गांगुली ने कहा कि बीसीसीआई के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी उस वक्त पर मिल रही है जिस वक्त बीसीसीआई की छवि काफी धूमिल हो चुकी है ठीक वैसे ही जैसे कि साल 2000 में भारतीय टीम के साथ मैच फिक्सिंग विवाद के बाद टीम की कमान संभालने का मौका मिला था।

उन्होंने कहा, 'यह कुछ अच्छा करने का सुनहरा मौका है क्योंकि मैं ऐसे समय में कमान संभालने जा रहा हूं जब पिछले 3 साल से बोर्ड की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। इसकी छवि बहुत खराब हुई है। मेरे लिए यह कुछ अच्छा करने का सुनहरा मौका है ।' घरेलू क्रिकेटरों की सही ट्रेनिंग पर जोर देते हुए गांगुली ने कहा कि उनकी प्राथमिकता प्रथम श्रेणी क्रिकेटरों की देखभाल होगी। पूर्व कप्तान और अब खेल प्रशासक का इरादा भारतीय क्रिकेट के सभी पक्षों से मिलने का और सारे काम करने का है जो पिछले 33 महीने में प्रशासकों की समिति नहीं कर सकी। उन्होंने अपनी योजना स्पष्ट करते हुए कहा,'पहले मैं सभी से बात करूंगा और फिर फैसला लूंगा। मेरी प्राथमिकता प्रथम श्रेणी क्रिकेटरों की देखभाल करना होगा। मैं 3 साल से सीओए से भी यही कहता आया हूं, लेकिन उन्होंने नहीं सुनी। सबसे पहले मैं प्रथम श्रेणी क्रिकेटरों की आर्थिक स्थिति दुरुस्त करूंगा।'

बता दें कि बीसीसीआई के पूर्व सदस्य राजीव शुक्ला ने साफ कर दिया कि पूर्व कप्तान साैरव गांगुली को बीसीसीआई का नया अध्यक्ष चुन लिया गया है। इसकी आधिरारिक घोषणा 23 अक्तूबर को की जाएगी।

Story first published: Tuesday, October 15, 2019, 8:45 [IST]
Other articles published on Oct 15, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+