For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इस शर्त पर पाकिस्तान के साथ क्रिकेट सीरीज खेल सकता है भारत, विनोद राय ने दिया बयान

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैचों की द्विपक्षीय सीरीज एक ऐसा मामला है जिसका इंतजार कई क्रिकेट फैंस कर रहे हैं लेकिन दोनों देशों के बीच के राजनीतिक हालात इसके अनुकूल नहीं रहे हैं। हाल में भी कश्मीर मामले को लेकर भारत-पाकिस्तान के बीच तनातनी का मौहाल है। ऐसे माहौल के बीच में सीओए प्रमुख विनोद राय ने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सीरीज की संभावनाओं पर बात की है। राय ने यह बात ऐसे समय की है जब लंबे समय बाद पाकिस्तान अपनी धरती पर कोई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सीरीज आयोजित करने जा रहा है जिसके लिए इसी सप्ताह श्रीलंका की टीम पाकिस्तान आने वाली है।

क्या भारतीय टीम कभी पाकिस्तान जाएगी?

क्या भारतीय टीम कभी पाकिस्तान जाएगी?

हालांकि श्रीलंका की टीम के 10 खिलाड़ियों ने पहले ही सुरक्षा संबंधी चिंताओं के चलते इस दौरे से हटने का फैसला लिया है और मेहमान देश की शुरुआती सुरक्षा संबंधित जांच में भी यह पाया गया था कि टीम पर हमला हो सकता है। लेकिन इसके बाद श्रीलंका के रक्षा विभाग ने अपनी क्रिकेट टीम को पाकिस्तान जाने की इजाजत दे दी थी। ऐसे में सवाल यह उठने भी शुरू हो गए हैं कि क्या कोई टीम भविष्य में श्रीलंका की तरह से पाकिस्तान जाएगी? क्या भारतीय टीम कभी वहां जाएगी? इस सवाल का जवाब खुद सीओए प्रमुख ने दिया है।

'भारत खेल सकता है पाकिस्तान के साथ'

'भारत खेल सकता है पाकिस्तान के साथ'

विनोद राय का कहना है कि पाकिस्तान के खिलाफ खेलने के लिए भारत सरकार तैयार है, लेकिन केवल इसी शर्त पर की मैच तटस्थ जगह पर आयोजित होंगे। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ उसकी धरती पर अंतिम बार सीरीज 2005-06 में राहुल द्रविड़ की कप्तानी में खेली थी। जबकि पाक टीम अंतिम बार भारत में वनडे और टी-20 सीरीज खेलने के लिए 2012-13 में आई थी। इसके बाद से दोनों देशों के बीच खराब राजनीतिक और कूटनीतिक रिश्ते होने के कारण कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं होती है। इंडियन एक्सप्रेस ने विनोद राय के हवाले से बताते हुए कहा है- 'पाकिस्तान के साथ खेलने के बारे में जहां तक मेरा मानना है कि सरकार की नीति यह है कि आप तटस्थ जगह पर खेल सकते हो। हम इस मामले में बिल्कुल स्पष्ट हैं कि तटस्थ जगह पर हम किसी भी देश में खेल सकते हैं।'

12 महीनों के लिए ड्राइविंग नहीं कर सकेंगे शेन वार्न, कार चलाते हुए तोड़ा ये नियम

'इसलिए विश्व कप में पाक के खिलाफ खेलने के पक्ष में था'

'इसलिए विश्व कप में पाक के खिलाफ खेलने के पक्ष में था'

राय ने यह भी कहा कि वह विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलने के पक्ष में क्यो नहीं थे। राय ने कहा, 'अगर हम पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलते तो हमको एक या दो अंक गंवाने पड़ते जो ज्यादा फर्क पैदा नहीं करता लेकिन अगर पाकिस्तान सेमीफाइनल में हमारे सामने होता और हम तब पीछे हट जाते तो यह अपने पैरों पर ही कुल्हाड़ी मारने जैसी बात होती।' राय ने बताया है कि पाकिस्तान को अलग-थलग करना ज्यादा बेहतर तरीका है। बता दें कि इसके लिए बीसीसीआई ने आईसीसी से अनुरोध किया था कि टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले देशों को उन देशों के साथ संबंध तोड़ लेने चाहिए जो अपनी जमीन का इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों के लिए कर रहे हैं।

Story first published: Tuesday, September 24, 2019, 8:21 [IST]
Other articles published on Sep 24, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+