मोहाली में दबाव भारतीय टीम पर
भारत और श्रीलंका के बीच दो ट्वेन्टी-20 मैचों की सिरीज़ का दूसरा मैच शनिवार को मोहाली में खेला जाएगा.
पहले ट्वेन्टी-20 मैच में श्रीलंका ने भारत को 29 रनों से हरा दिया था. इसलिए भारतीय टीम इस मैच को किसी तरह जीतना चाहेगी.
नागपुर में हुए पहले मैच में भारतीय टीम ने काफ़ी ख़राब प्रदर्शन किया था. पहले तो उसके गेंदबाज़ ख़ूब पिटे, उन्होंने कई अहम कैच छोड़े और बल्लेबाज़ी भी बेकार हुई.
पहले मैच में नहीं खेल पाए श्रीसंत स्वाइन फ़्लू की चपेट में आ गए हैं और चंडीगढ़ के अस्पताल में भर्ती हैं. तो रोहित शर्मा भी फ़िट नहीं हैं.
समीकरण रवींद्र जडेजा को रोहित शर्मा की जगह टीम में जगह दी गई है. ये भी माना जा रहा है कि नागपुर में ख़राब बल्लेबाज़ी करने वाले यूसुफ़ पठान को भी अंतिम 11 खिलाड़ियों में शामिल नहीं किया जाएगा.
रवींद्र जडेजा को रोहित शर्मा की जगह टीम में जगह दी गई है. ये भी माना जा रहा है कि नागपुर में ख़राब बल्लेबाज़ी करने वाले यूसुफ़ पठान को भी अंतिम 11 खिलाड़ियों में शामिल नहीं किया जाएगा.
कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ट्वेन्टी-20 में भारत के ख़राब प्रदर्शन से चिंतित हैं. पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, "दुर्भाग्य से जब भी हम वनडे सिरीज़ से पहले ट्वेन्टी-20 मैच खेलते हैं, हम अच्छा नहीं खेल पाते. हम इन्हें वनडे से पहले अभ्यास मैच की तरह लेने की ग़लती कर बैठते हैं."
दूसरी ओर नागपुर में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली श्रीलंका की टीम के हौसले बुलंद हैं. उनके पास सनत जयसूर्या और तिलकरत्ने दिलशान जैसा विस्फोटक सलामी बल्लेबाज़ है.
तो कप्तान कुमार संगकारा ने भी नागपुर में अपनी बल्लेबाज़ी का दम दिखा दिया था.
दो ट्वेन्टी-20 मैचों की सिरीज़ के बाद भारत और श्रीलंका के बीच पाँच एक दिवसीय मैचों की सिरीज़ खेली जाएगी.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
