राम रहीम के आशीर्वाद लेते विराट कोहली का वीडियो वायरल
नई दिल्ली। डेरा सच्चा सौदा के मुखिया गुरमीत राम रहीम सिंह को अदालत की ओर से दोषी ठहराए जाने के बाद कई राज्यों में हाई अलर्ट जारी है। हरियाणा के पंचकुला से उठा ये हिंसा का बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालांकि पुलिस और सुरक्षा बलों ने बलात्कारी बाबा के कुकर्मों से पर्दा उठाना शुरू कर दिया है। इस बीच बाबा का एक वीडियो सोशल मीडियो पर वायरल हो रहा है जिसमें भारतीय कप्तान विराट कोहली और तेज गेंदबाज आशीष नेहरा बाबा राम रहीम के प्रवचन सुनते नजर आ रहे हैं।

राम रहीम कर चुके हैं बड़ा दावा
आपको बता दें कि डेरा सच्चा सौदा के गुरु गुरमीत राम रहीम सिंह अक्सर दावा करते आए हैं कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की सफलता में उनका अहम योगदान है। साल 2016 में राम रहीम ने बताया था कि कैसे उन्होंने भारतीय कप्तान विराट कोहली को सफलता के मार्ग में पहुंचाया।

'वीजेंद्र सिंह को बी दे चुके हैं मंत्र'
उन्होंने कहा था, "कोहली अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पा रहे थे। मैंने उनसे कहा था कि खूब प्रेक्टिस करो और लगातार सीखते रहो।" राम रहीम ने ये भी दावा किया था कि विजेंदर सिंह उनका आशीर्वाद लेने के बाद ही वर्ल्ड क्लास बॉक्सर बने हैं।
कोहली नम्र भाव से राम रहीम का आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं
हालांकि अब जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें विराट कोहली, आशीष नेहरा और विजय दहिया डेरा सच्चा सौदा के गुरु का आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं। फुटेज को देखकर ऐसा लगता है कि इसे कई सालों पहले शूट किया गया होगा। इसमें कोहली नम्र भाव से राम रहीम का आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं।

फिलहाल तो श्रीलंका धमाल मचा रहे हैं कोहली
आपको बता दें कि विराट कोहली की तरफ से बाबा राम रहीम को लेकर कभी भी कोई स्टेटमेंट नहीं आया है। फिलहाल कोहली टीम इंडिया के साथ श्रीलंका दौरे पर हैं। भारत ने श्रीलंका को टेस्ट सीरीज में 3-0 से हराने के बाद पांच वनडे मैचों की सीरीज के दो मैच भी जीत लिए हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
