For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

दिल्ली रणजी टीम का बेहद शर्मनाक व्यवहार, तड़पते बल्लेबाज की नहीं की मदद

नई दिल्ली। क्रिकेट के मैदान पर भले ही खिलाड़ी एक दूसरे के खिलाफ मैच खेलते हैं लेकिन सभी के अंदर खेल भावना जरूर होती है। भारत बनाम पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड (एशेज) ऐसे मैच हैं जो खेल से कहीं ज्यादा व्यक्तिगत तौर भी खेले जाते हैं लेकिन शायद ही कभी खेल भावना के विपरीत कोई इन मैचों में कोई घटना देखनो को मिली हो! लेकिन रणजी ट्रॉफी मे दिल्ली की टीम की एक शर्मनाक हरकत अब खूब वायरल हो रही है।

गौरतलब है कि खेलते वक्त अगर कोई खिलाड़ी चोटिल हो जाता है तो फील्ड में मौजूद बाकी सारे खिलाड़ी उसकी मदद करने पहुंच जाते हैं, लेकिन एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दिल्ली रणजी टीम के खिलाड़ी विदर्भ के चोटिल खिलाड़ी को देखते रहे लेकिन कोई पास तक नहीं गया।

30 दिसंबर 2017 को इंदौर में दिल्ली और विदर्भ के बीच रणजी ट्रॉफी के फाइनल मैच में विदर्भ की टीम जब बैटिंग कर रही थी तब दिल्ली रणजी टीम का एक शर्मनाक व्यवहार देखने को मिला।

दिल्ली और विदर्भ के बीच खेले जा रहे मैच के दौरान बल्लेबाजी कर रहा विदर्भ का एक क्रिकेटर बाउंसर लगने के कारण चोटिल हो जाता है और मैदान पर गिर जाता है। ऐसे में क्रीज की दूसरी ओर मौजूद विदर्भ का दूसरा बल्लेबाज पवेलियन की तरफ हाथ दिखाकर मदद मांगता है तो वहीं दिल्ली के खिलाड़ी चोटिल खिलाड़ी को अनदेखा करते हुए आगे बढ़ जाते हैं। कोई भी फील्डर उस चोटिल खिलाड़ी की मदद करने के लिए आगे नहीं आता।

दिल्ली के गेंदबाज खेजरोलिया की गेंद जाकर विदर्भ के बल्लेबाज नेरल की पसलियों में जा लगी। नेरल ने बल्ला फेंका और वहीं लोट गए। उन्हें बहुत दर्द हो रहा था। दूसरे छोर पर खड़े वाडकर ने तुरंत पवेलियन की और इशारा किया और फिज़ियो को बुलाया। लेकिन दिल्ली के खिलाड़ी उसके पास तक नहीं गए।

Sportsmanship ?! 🤔

A post shared by mahi7781 🔵 (@bleed.dhonism) on

Story first published: Thursday, January 4, 2018, 9:56 [IST]
Other articles published on Jan 4, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+