नई दिल्ली। टीम इंडिया के डैशिंग प्लेयर विराट कोहली और फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के लव अफेयर के चर्चों से इन दिनों क्रिकेट और बॉलीवुड दोनों की गलियां गुलजार हैं।
हालांकि दोनों खुलकर इस बारे में मीडिया से कहते नहीं है लेकिन अक्सर इवेंट और पार्टी में उनकी नजदीकियां साफ देखीं जा सकती हैं, जहां दोनों को एक-दूजे के सिवाय और कुछ याद नहीं होता है।
हाल ही में दोनों गोवा में युवराज और हैजल की शादी में फूल जोश में शरीक हुए और दोनों ने जमकर इस शादी में साथ में डांस किया है। दोनों के डांस का ये वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रेमी जोड़े ने जमकर यहां भांगड़ा किया। विराट ने इससे पहले चंडीगढ़ में हुई युवराज की संगीत सेरेमनी में भी जमकर डांस किया था।
मालूम हो कि युवराज सिंह और हैजल कीच ने 2 दिसंबर को गोवा में हिंदू परंपरा से शादी की थी जहां, टीम इंडिया और बॉलीवुड के नए-पुराने चेहरे खास तौर पर मेहमान के रूप में शामिल हुए थे।
देखें वीडियो...