Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

"इज्जत मुश्किल से कमाई जाती है, इस खेल के यह दोनों सबसे बढ़िया संरक्षक हैं''

नई दिल्ली। क्रिकेट एक ऐसा खेल है जिसमें एक टीम की हार तो एक की जीत निश्चित है। भारतीय क्रिकेट टीम भले ही सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई हो लेकिन जिस तरह से उनका विश्व कप में सफर रहा जो काबिलेतारीफ का। भारत का फाइनल में खेलने का सपना टूट गया पर न्यूजीलैंड लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंच चुका है। इससे पहले 2015 में न्यूजीलैंड को फाइनल में आस्ट्रेलिया से हार मिली थी। भारत-न्यूजीलैंड के कप्तानों से ब्रैंडन मैकुलम बेहद खुश नजर आए हैं। उन्होंने भावुक होते हुए कप्तान विराट कोहली और केन विलियमसन को खेल का सबसे बढ़िया संरक्षक बताया।

मैकुलम ने दोनों टीमों के कप्तानों की फोटो अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की, जिसके साथ उन्होंने लिखा, "इज्जत मुश्किल से कमाई जाती है. खेल में एक टीम जीतती है, तो एक को हार का सामना करना पड़ता है। यह आपके ऊपर निर्भर करता है कि आप जीत और हार के इमोशन को कैसे बयान करते हैं। हार के बाद भावनाएं उमड़ पड़ती हैं और उसके बाद आप कैसे खुद को काबू करते हैं यह मायने रखता है। दोनों कप्तानों पर मुझे गर्व है। सफलता में विनम्रता और हार में शालीनता. हमारे इस खेल के यह दोनों सबसे बढ़िया संरक्षक हैं।"

30 वर्षीय भारतीय कोहली के लिए, यह मेन इन ब्लू के कप्तान के रूप में विश्व कप खिताब उठाने का शायद पहला मौका बन सकता था। हालांकि वह चार साल बाद अपनी किस्मत आजमा सकते हैं जब विश्व कप 2023 की मेजबानी भारत करेगा। हालांकि इस विश्व कप में भी भारतीय टीम ने अन्य टीमों को चुनाैती दी है और संकेत दे दिए हैं कि अगले विश्व कप में वो खिताब जीतने से भी नहीं चूकने वाली। भारत 10 मैचों में 2 हारा जबकि एक बारिश के कारण रद्द रहा। वहीं न्यूजीलैंड के पास पहली बार खिताब जीतने का माैका है। उनका फाइनल 14 जुलाई को इंग्लैंड के साथ है जो खुद पहली बार खिताब जीतने का सपना संजोए बैठी है।

Story first published: Friday, July 12, 2019, 11:43 [IST]
Other articles published on Jul 12, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+