मुंबई। टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की बातें आए दिन होती रहती हैं। दोनों ने खुलकर कभी भी एक-दूसरे से प्यार का इजहार सार्वजनिक रूप से नहीं किया लेकिन पब्लिक प्लेस पर दोनों जिस तरह दिखते हैं उससे अंदाजा लग जाता है कि दोनों दोस्त नहीं बल्कि प्रेमी-प्रेमिका हैं।
कोहली ने 'वैलेंनटाइन-डे' पर अनुष्का के लिए मैसेज लिखा
हाल ही में जिस तरह से कोहली ने 'वैलेंनटाइन-डे' पर अनुष्का के लिए मैसेज लिखा और अपनी और उनकी तस्वीर शेयर की उससे दोनों के रिश्ते को एक तरह से ऑफीशियल पुष्टि मिल गई है लेकिन अभी भी उनके चाहने वाले दोनों से उनके रिश्ते की पुष्टि की उम्मीद स्पष्ट शब्दों में मांग रहे हैं।
विराट-अनष्का की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल
फिलहाल यहां दोनों का जिक्र इसलिए हो रहा है क्योंकि 14 फरवरी के बाद दोनों सितारे एक साथ लंच करने गए थे, दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं लेकिने दोनों में से किसी ने लंच वाली फोटो को शेयर नहीं किया है बल्कि दोनों के फैंस ने ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
फैन का नाम है रोहन पाटे
और उस फैन का नाम है रोहन पाटे, जो कि उस होटल का मालिक है, जहां कोहली-अनुष्का ने साथ लंच किया था। रेस्त्रां के मालिक रोहन पाटे ने भी दोनों के साथ ली हुई सेल्फी इंस्टाग्राम पर शेयर की, जो कि वायरल हो गई।
Day well spent with Anushka & Virat!! 💖 #mumbaidiaries #healthyluncheon #selfiesconversationsandmore
A post shared by Rohan Pate (@rohan.pate) on