पाकिस्तान का नाम सुनते ही भड़क उठे कपिल देव, जानिए क्यों
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट की शान रहे कपिल देव ने बुधवार को पाकिस्तान का नाम सुनते ही जो प्रतिक्रिया दी, उसे देखकर लोग चौंक गए।
उरी अटैक : एक शहीद के मां-बाप, भाई और दोस्त की मार्मिक दास्तां, जिसे पढ़कर रो पड़ेंगे आप
दरअसल, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव कबड्डी विश्वकप को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। वहां किसी पत्रकार ने उनसे सवाल पूछा कि सात अक्टूबर से अहमदाबाद में शुरू हो रहे टूर्नामेंट में पाकिस्तान को प्रतिभाग करने के लिए क्यों नहीं बुलाया गया है?
उन्होंने गुस्से में जवाब दिया कि आप अगर हिंदुस्तानी हो तो फिर आपको ऐसा सवाल ही नहीं पूछना चाहिए। क्या ऐसा सवाल पूछने का यह उचित समय है?
तस्वीरें : देश के 17 जांबाज शहीदों को अंतिम विदाई, रो पड़ा हर भारतीय
दरअसल, रविवार को उरी में भारतीय सैनिकों पर हुए आतंकी हमले के संदर्भ में कपिल देव ने यह बात कही। इस हमले में 18 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे।
कबड्डी विश्वकप में भारत समेत 12 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं लेकिन इसमें पाकिस्तान शामिल नहीं है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
