लीजिये अब कोहली के बर्ताव पर दिग्गज भी उंगली उठाने लगे
नई दिल्ली। विराट कोहली ने पत्रकार से पंगा क्या लिया वो सबके निशाने पर आ गये। आस्ट्रेलिया, इंडिया के मीडिया में जहां वो हेडलाइन बने हैं वहीं दूसरी ओर वो उन लोगों के लिए अब आलोचना का केंद्र बन गये हैं जो कल तक विराट कोहली की तारीफ करते थकते नहीं थे।
जी हां हम बात कर रहे हैं महान क्रिकेटर मदन लाल की, जिन्होंने ग्रेटर नोएडा के गौड़ सिटी में अपने क्रिकेट अकादमी के उद्घाटन के मौके पर पत्रकारों से कहा कि कोहली ने निश्चित रूप से सही व्यवहार नहीं किया। यह नहीं होना चाहिए था। कोहली को अपनी भावनाओं को काबू में रखना सीखना होगा। वह एक युवा खिलाड़ी हैं और मुझे लगता है कि इस घटना से वह बहुत कुछ सीखेंगे और भविष्य में ऐसा नहीं करेंगे।
कोहली का बर्ताव बुरा और गलत था
मालूम हो कि यह पहली बार है जब मदन लाल ने इस तरह के तीखे शब्द विराट कोहली के प्रयोग किये हैं वरना अभी तक उन्हें विराट के बड़े प्रशंसकों में देखा गया है। उन्होंने कहा कि विराट कोहली भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान बन चुके हैं और भविष्य में शायद एकदिवसीय टीम का भी नेतृत्व करेंगे। ऐसे में भारतीय टीम के भविष्य के कप्तान से ऐसे व्यवहार की उम्मीद नहीं की जाती, उन्होंने जो किया वो गलत किया।
गौरतलब है कि कोहली ने बीते मंगलवार को पर्थ में अभ्यास सत्र के दौरान गलतफहमी में हिंदुस्तान टाइम्स के पत्रकार जसविंदर सिद्धू को अपशब्द कहे थे। इस घटना को लेकर कोहली की खूब आलोचना हुई थी और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भी उनसे मर्यादा में रहने की बात कही थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
