'शतकवीर' कोहली के आगे झुका क्रिकेट जगत, ट्विटर पर दिग्गजों ने दी बधाई

नई दिल्ली। इंग्लैंड में भारतीय कप्तान विराट कोहली के शतक का कायल हर कोई हो गया है। क्रीज पर कोहली ने अकेले दम पर अंग्रेजों की गेंदबाजी का मुंहतोड़ जवाब दिया। कोहली ने 225 गेंदों का सामना करते हुए 149 रनों की शानदार पारी खेली। शुरूआत में विराट कोहली को जेम्स एंडरसन और सैम ने काफी परेशान किया। 21 रन के निजी स्कोर पर कोहली का कैच डेविड मलान ने टपका दिया जिसके बाद कोहली ने बड़ी पारी खेली।कोहली की इस पारी से क्रिकेट हस्तियां उनकी मुरीद हो गई।

कोहली के शतक के बाद क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने लिखा ,विराट कोहली द्वारा खेली महत्वपूर्ण पारी। टेस्ट सीरीज को अच्छी तरह स्थापित किया। टेस्ट शतक पर आपको बधाई।

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज रहे आरपी सिंह ने भी ट्वीट कर लिखा, यह शख्स हर बार महत्वपूर्ण पारियां खेलकर खुद को साबित करता है।पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ शतक बनाना इतना आसान नहीं होता।

कोहली के शतक को लेकर वीरेंद्र सहवाग ने वैसा ही ट्वीट किया है जिसके लिए वह जाने जाते हैं, सहवाग ने लिखा है,कोहली द्वारा बेहतरीन शतक। पहली पारी में ही ज्यादा स्कोर बना दिया, जितना 2014 की 10 पारियों में बनाए थे। पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ अच्छी साझेदारियां की।

Story first published: Friday, August 3, 2018, 16:06 [IST]
Other articles published on Aug 3, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+