For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जीत के बाद बोले युवी, विराट ने मुझ पर भरोसा दिखाया ये मेरी लिए बड़ी बात

युवराज सिंह ने 150 रनों की पारी खेलकर मैन ऑफ द मैच की खिताब अपने नाम कर लिया। 6साल बाद सेंचुरी लगाने के बाद उनकी आंखे नम हो गई।

नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में शानदार पारी खेलने वाले युवराज सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया। युवराज ने इस मैच में जबरदस्त वापसी करते हुए 150 रन बनाए। इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए इस मैच में युवी ने अपने सर्वोच्च स्कोर खड़ा किया और अपने बल्लेबाजी की बदौलत टीम को 381 रनों के विशाल स्कोर तक पहुंचाया।

मैन ऑफ द मैच का खिताब जीतने के बाद युवराज ने कप्तान विराट कोहली का धन्यवाद करते हुए कहा कि विराट ने मुझ पर भरोसा जताया जो मेरे लिए बड़ी बात है। मीडिया से बात करते हुए युवराज ने कहा कि काफी लंबे वक्त के बाद सेंचुरी लगाकर मैं बेहद खुश हूं और दुआ करता हूं कि मैं अपने इस क्षमता को आगे बरकरार रख सकूंगा।

आपको बता दें कि कटक में खेले गए दूसरे वनडे में युवराज सिंह ने 150 रनों की शानदार पारी खेली। 3 साल बाद टीम में वापसी करने वाले युवराज सिंह 6 साल सेंचुरी लगाई। उन्होंने अपने वनडे करियर का 14वां शतक लगाया। युवी ने 21 चौके और 3 छक्कों की मदद से टीम को बेहतरीन स्कोर पर पहुंचया। 6 साल बाद शतक लगाने के बाद युवराज भावुक हो उठे। शतक जड़े के बाद उन्होंने पहले भगवान का शुक्रिया अदा किया और उनकी आंखें नम हो गई। युवराज ने आखिरी सेन्चुरी 20 मार्च 2011 को चेन्नई में वेस्टइंडीज के खिलाफ लगाई थी। तब उन्होंने 113 रन की पारी खेली थी। अब उन्होंने अपना बेस्ट 150 बनाया है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+