तो सचिन-सहवाग की तरह खुद को बनाना चाहते हैं कोहली!

सिडनी। मौजूदा दौर में इंडियन क्रिकेट सनसेशन विराट कोहली पर इस समय सबकी निगाहें जमी हुई हैं। महज पच्चीस साल में सफलता के शिखर पर पहुंचे विराट कोहली की दिली इच्छा है कि वो उनकी गिनती दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में हो।

बीसीसीआई की वेबसाइट के मुताबिक विराट कोहली ने कहा है कि उनकी ख्वाहिश है कि वो दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक बनें। कोहली ने कहा है कि जब हमने विश्व कप-2011 जीता तो मैं केवल 22 वर्ष की उम्र में विश्व चैम्पियन बन गया था।

मैं उस समय खुद को विश्व चैम्पियन बनने के अहसास से ठीक से नहीं जोड़ पा रहा था, लेकिन जब मैंने सीनियर खिलाड़ियों के मनोभाव और जोश को देखा तब मुझे विश्व कप ट्रॉफी का महत्व पता चला। उस दिन के बाद ही शायद या उससे भी पहले से मैं दुनिया का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनना चाहता था।

कोहली के कहा कि सचिन तेंदुलकर, विरेन्द्र सहवाग, राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण ने वर्षो तक जैसी क्रिकेट खेली है, मैं भी वैसी ही उपलब्धि हासिल करना चाहाता था। इसलिए कई बार मैं खुद से सवाल भी पूछता रहता था कि मैं उन जैसा क्यों नहीं बन सकता। इसलिए मैं दिन-रात यही सोचता हूं कि मैं भी ऐसी क्रिकेट खेलूं ताकि मुझे भी लोग वैसे ही याद करें जैसे सचिन-सहवाग को करते हैं।

Story first published: Thursday, March 26, 2015, 7:59 [IST]
Other articles published on Mar 26, 2015
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+