फेसबुक पर भी कोहली का विराट प्रदर्शन, फालोअर्स की संख्या दो करोड़ के पार

नई दिल्ली। इन दिनों विराट कोहली भारतीय क्रिकेट जगत का एक सुनहरा सितारा है तभी तो उनके चाहने वालों की संख्या में दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की हो रही है। जिसका ताजा उदाहरण है फेसबुक पर उनके फालोअर्स की संख्या।

आपको जानकर हैरत होगी कि कोहली शनिवार को सचिन तेंदुलकर के बाद फेसबुक पर सबसे अधिक फालो किए जाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गये हैं। इस बात की जानकारी फेसबुक ने दी है। अब कोहली के फालोअर्स की संख्या फिलहाल 2,00,02,000 हो गई है, मालूम हो कि सचिन तेंदुलकर के फिलहाल दो करोड़ 47 लाख 75 हजार 138 फालोअर्स हैं।

फेसबुक पर भी कोहली का विराट प्रदर्शन, बने दो करोड़ी

वैसे भारतीय क्रिकेट टीम के उप कप्तान विराट कोहली देश में ट्विटर पर सर्वाधिक समर्थकों वाली खेल हस्ती के मामले में दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर से आगे निकल गए। इससे पहले तेंदुलकर 4,869,849 समर्थकों के साथ देश में ट्विटर पर शीर्ष पर थे।

वैसे ट्विटर पर कोहली सचिन को दे चुके हैं मात

कोहली ने दो अक्टूबर को अपनी एक सेल्फी शेयर की जिसके बाद उनके समर्थकों की संख्या 40 लाख को पार गई और इस समय कोहली के ट्विटर पर समर्थकों की संख्या 4,870,190 हो चुकी है।

कोहली के ट्विटर पर समर्थकों की संख्या 4,870,190

अन्य खेल हस्तियों में 3,180,081 समर्थकों के साथ विरेंद्र सहवाग चौथे पायदान पर, 2,723,090 समर्थकों के साथ युवराज सिंह पांचवें पायदान पर और उसके बाद सुरेश रैना, जहीर खान, गौतम गंभीर और रोहित शर्मा शामिल हैं।

Story first published: Sunday, February 22, 2015, 7:48 [IST]
Other articles published on Feb 22, 2015
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+