नयी दिल्ली। आईपीएल सीजन 9 में अगर किसी की चर्चा सबसे ज्यादा हुई हैं तो वो हैं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के कप्तान विराट कोहली। विराट कोहली ने एक के बाद एक नए रिकॉर्ड बनाए तो पुराने रिकॉर्डस को तोड़ नया कृतिमान स्थापित किया। विराट ने अपने टीम के ही प्लेयर क्रिस गेल के सर्वाधिक रनों के रिकॉर्ड को तोड़कर आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने का खिताब अपने नाम कर लिया। IPL 2016: कोहली के खिलाफ दिखा गंभीर का 'डर्टी गेम'
ऐसे में क्रिस गेल ने विराट को उनकी शानदार पारी के लिए बधाई देते हुए कहा कि विराट इस रिकॉर्ड को और आगे ले जा सकते हैं। अगर उनकी टीम प्ले ऑफ में शामिल होती है तो विराट आईपीएल में 1000 रन भी बना सकते हैं। गेल ने कोहली और डिविलियर्स की जोड़ी की तारीफ करते हुए कहा कि ये दोनों बल्लेबाज 'बैटमैन और सुपरमैन' की तरह खेल रहे हैं। हार के बाद बोले विराट, अब आएगा मजा क्योंकि...
गेल ने कहा कि विराट अपने करियर की शीर्ष फार्म में हैं। गेल ने कहा कि डिविलियर्स और विराट को इसी तरह से खेलते रहना चाहिए, ताकि वो और रन जोड़ सके। कोहली की तारिफ करते हुए गेल ने कहा कि वो कभी अपने खेल से संतुष्ट नहीं होते। वो हमेशा उससे बेहतर करना चाहते हैं। गेल ने कहा कि कोहली केवल ताकत के साथ शॉट नहीं खेलते हैं बल्कि वे शॉट सिलेक्शन में माहिर हैं।
आपको बता दें कि विराट कोहली और कोहली और डिविलियर्स ने अबतक 12 मैचों में 1349 रन बनाये हैं। दोनों आईपीएल में टॉप स्कोरर्स की लिस्ट में टॉप 5 में शामिल हैं। ऐसे में आने वाले मुकाबले दोनों के लिए बेहद अहम हैं।