Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारत बनाम बांग्लादेश: फील्डिंग में हुई गलती तो जडेजा पर भड़क गए विराट, Video

हैदराबाद। एक बार फिर से टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को गुस्सा आया है और वो गुस्से में आपा खो बैठे हैं लेकिन इस बार उनके गुस्से का निशाना विरोधी टीम के लोग नहीं बने हैं बल्कि भारत के स्टार स्पिनर रविंद्र जडेजा के कारण उन्हें क्रोध आया है।

दरअसल जडेजा ने फील्डिंग में गलती की, जिसके कारण कप्तान कोहली भड़क गए और उन्होंने अपने गुस्से का इजहार कुछ अभद्र भाषा के साथ किया लेकिन वो ये भूल गए कि टीवी कैमरे में हर चीज रिकॉर्ड हो जाती है, इसलिए कप्तान साहब भी अपनी इस हरकत के चलते कैमरे में कैद हो गए।

हैदराबाद में इस वक्त भारत और बांग्लादेश के बीच में टेस्ट मैच

आपको बता दें कि हैदराबाद में इस वक्त भारत और बांग्लादेश के बीच में टेस्ट मैच खेला जा रहा है, जहां मेहमान टीम के कप्तान मुशफ़िकुर रहीम ने अच्छी बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन करते हुए टीम को संभाला और पहले से बल्लेबाज़ी कर रहे शकीब अल हसन ने साथ मिलकर शतकीय साझेदारी की।

फील्डिंग में हुई गलती तो जडेजा पर भड़क गए विराट

इसी साझेदारी के बीच में एक ऐसा मौका आया, जब भारतीय टीम के पास इस जोड़ी को तोड़ने का बहुत आसान मौका था, लेकिन भारतीय टीम के हाथ से यह मौका निकल गया, क्योंकि जडेजा गलती कर बैठे। दरअसल जब उमेश यादव की बॉल पर शकीब अल हसन ने शॉट खेला और रन लेने के लिए दौड़े ठीक उसी वक्त गेंद का पीछा कर रहे रविन्द्र जडेजा ने गेंद को बाउंड्री से पहले रोका और सीधा कीपर के हाथो में फेंका।

जडेजा ने फेंका गलत थ्रो

अगर जडेजा गेंद को उमेश यादव की तरफ़ फेंकते, तो मुशफ़िकुर रहीम आउट हो जाते, क्योंकि गेंदबाज़ी एंड की तरफ़ से रहीम क्रीज़ से बिलकुल बाहर थे। जिस पर गुस्सा होकर कप्तान विराट कोहली ने रविन्द्र जडेजा को डाँटते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया।

देखें वीडियो

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+