मोहाली। भारत और इंग्लैंड के बीच मोहाली में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में विराट कोहली की 62 और 6 रन की नाबाद पारियों की बदौलत टेस्ट रैंकिंग में नंबर तीन पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।
विराट कोहली के मोहाली टेस्ट के बाद 833 रेटिंग प्वाइंट हो गए हैं। विराट कोहली अब दूसरे नबंर पर काबिज इंग्लैंड के जो रूट से 14 अंक पीछे हैं। रूट के 847 रेटिंग प्वाइंट हैं। टेस्ट क्रिकेट में पहले नंबर पर 897 रेटिंग प्वाइंट के साथ ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ हैं।
टेस्ट रैंकिंग में चौथे नंबर पर न्यूजीलैंड के केन विलियमसन और पांचवें स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला हैं। शीर्ष दस में कोहली के अलावा अन्य भारतीय खिलाड़ी चतेश्वर पुजारा हैं, जो 760 प्वाइंट के साथ आठवें स्थान पर हैं।
कोहली जहां टेस्ट में विराट की रैंकिंग तीसरी हैं, वहीं वनडे क्रिकेट में नंबर दो और टी-20 में नंबर एख बल्लेबाज हैं। भारत इस समय इंग्लैंड के साथ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रहा है। पहले तीन मैंचो में से दो जीतकर भारत सीरीज में 2-0 की बढ़त बना चुका है।
इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे मैच में जीत के साथ ही बतौर कप्तान भी कोहली के नाम पर एक रिकॉर्ड जुड़ गया है। वो पिछले 17 टेस्ट में कोई मैच नहीं हारे हैं।
विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने मोहाली टेस्ट में जीत के साथ लगातार 16 टेस्ट मैचों में अपराजित रहने का रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले भारत 1985 से 1987 तक लगातार 17 मैचों में नहीं हारा था।
पूर्व टेस्ट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के भी एक रिकॉर्ड की कोहली ने बराबरी कर ली है। कप्तान के रूप में पहले 20 मैचों में सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने के मामले में कोहली ने धोनी की बराबरी की है। धोनी ने शुरुआती 20 मैचों में से 12 में जीत दर्ज की थी, कोहली ने भी अपने पहले 20 टेस्ट मैचों में से 12 में जीत हासिल की है।