भारत ने जीती बॉर्डर-गवास्‍कर ट्रॉफी
नागपुर, 10 नवंबर: भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम ने नागपुर में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में आस्ट्रेलिया को 172 रनों से हराकर बॉर्डर-गावस्कर ट्राफी पर 2-0 से कब्जा कर लिया है।
विदर्भ क्रिकेट संघ मैदान पर खेले गए चौथे और आखिरी टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 382 रन जीतने के लिए बनाने थे, जिसके जवाब में वो 209 रन पर सिमट गई। भारतीय खेमे की ओर से आक्रामक गेंदबाजी करते हुए हरभजन सिंह ने दूसरी पारी में सर्वाधिक चार विकेट झटके, जबकि अमित मिश्रा ने तीन और ईशांत शर्मा ने दो विकेट लेते हुए भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाई। ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन, माइकल क्लार्क, शेन वॉटसन और ब्रेट ली हरभजन की गेंदों का शिकार हुए।
सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन (77) को छोड़कर आस्ट्रेलिया का और कोई बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों, खासतौर पर स्पिनरों के अनुशासन के आगे नहीं टिक सका। भोजनकाल तक तीन विकेट गंवाकर 111 रन बनाने वाली मेहमान टीम दूसरे सत्र में ढेर हो गई।
अपने करियर के पहले मैच में 12 विकेट लेने वाले आस्ट्रेलिया के स्पिन गेंदबाज जेसन क्रेजा 'मैन ऑफ द मैच' बने जबकि चार मैचों में 27.00 के औसत से 15 विकेट लेने वाले भारत के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा को 'मैन ऑफ द सीरीज' चुना गया।
इससे पहले, 2007-08 सत्र में आस्ट्रेलिया में खेली गई चार मैचों की श्रंखला में आस्ट्रेलिया ने भारत को 2-1 से हराकर बार्डर-गावस्कर ट्राफी पर लगातार दूसरी बार कब्जा किया था। 2004-05 सत्र में भी आस्ट्रेलिया ने भारत को उसी के घर 2001 में 2-1 से हराया था।
2003-04 सत्र में खेली गई चार मैचों की श्रंखला 1-1 से बराबर रही थी। इससे पहले भारत ने 2000-01 सत्र में अपने घर में आस्ट्रेलिया को 2-1 से शिकस्त देकर तीन मैचों की श्रंखला जीती थी।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications