उसेन बोल्ट को अपनी आखिरी रेस से पहले कोहली ने दिया शानदार ऑफर

By Amit

लंदन। दुनिया के महान धावक उसेन बोल्ट इस बार अपने करियर की अंतिम रेस के लिए ट्रैक पर उतरेंगे और इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने इस रफ्तारमैन को क्रिकेट खेलने का ऑफर दिया हैं। जमैकाई धावक उसेन बोल्ट शुक्रवार को लंदन में आईएएएफ वर्ल्डचैंपियंशिप के लिए आखिरी बार दौड़ते हुए दिखाई देंगे।

विराट कोहली ने ट्वीट कर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे बोल्ट को उनकी आखिरी रेस के लिए शुभकामनाएं देते हुए उन्हें क्रिकेट खेलने का ऑफर दिया हैं। कोहली ने अपने इस 18 सेकेंड के वीडियो में कहा, 'कोई फर्क नहीं पड़ता कि यह आपकी आखिरी रेस हो लेकिन आप ट्रैक के बाहर और अंदर हमेशा के लिए एक तेज धावक ही रहेंगे। मेरी ओर से आपको बहुत सारी शुभकामनाएं। अगर अब आप क्रिकेट खेलने का मन बना रहे हैं, तो मेरा पता आप जानते ही हैं'।

आठ बार ओलंपिक गोल्ड मेडल और 11 वर्ल्ड गोल्ड मेडल अपने नाम कर चुके, जमैकाई महान एथलिट लंदन में शुक्रवार को अपने करीयर की आखिरी दौड़ लगाएंगे। आपको बता दें कि बोल्ट भी क्रिकेट को बहुत पसंद करते हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटर्व्यू में कहा था कि क्रिकेट उनका पहला प्यार है। बोल्ट 2014 में जब भारत आए थे तब उन्होंने एक प्रदर्शनी मैच में 19 बॉल में 45 रन की पारी खेली थी।

इस दुनिया में कई एथलिट आए हैं लेकिन 2008, 2009, 2011, 2012, 2013 और 2016 में वर्ल्ड एथेलिट ऑफ द इयर रह चुके, उसेन बोल्ट की जगह कोई नहीं ले पाएगा।

Story first published: Friday, August 4, 2017, 12:54 [IST]
Other articles published on Aug 4, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+