For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विराट कोहली ने कही मन की बात, बताया क्यों बनाई सोशल मीडिया से दूरी

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने देश के युवाओं को सलाह देते हुए कहा है कि उन्हें ज्यादा से ज्यादा खेल की गतिविधियों में शामिल होना चाहिए। कोहली ने कहा कि आजकल बच्चे बाहर खेलने की बजाय घर में ही रहना पसंद करते हैं। कोहली ने कहा की शारीरिक गतिविधियां स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी हैं।

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने देश के युवाओं को सलाह देते हुए कहा है कि उन्हें ज्यादा से ज्यादा खेल की गतिविधियों में शामिल होना चाहिए। कोहली ने कहा कि आजकल बच्चे बाहर खेलने की बजाय घर में ही रहना पसंद करते हैं। वो मोबाइल गेम और सोशल मीडिया पर पूरा दिन बिता देते हैं और बाहर बिल्कुल खेलने नहीं जाते। कोहली ने कहा की शारीरिक गतिविधियां स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी हैं।

देश के लोगों को दी फिट रहने की सलाह

देश के लोगों को दी फिट रहने की सलाह

विराट कोहली टीम के सबसे फिट खिलाड़ियों में जाने जाते हैं। अपनी फिटनेस के लिए वो घंटों फील्ड और जिम में पसीना बहाते हैं। वो हमेशा से फिटनेस की वकालत करते आए हैं और युवाओं को भी यही सलाह दे रहे हैं। कोहली ने कहा, 'बच्चे आजकल बाहर खेलने की बजाय वीडियो गेम खेलने लग गए हैं। उन्हें बाहर निकलकर आउटडोर एक्टीविटी में पार्ट लेना चाहिए। और मेरा मैसेज सिर्फ युवाओं के लिए नहीं बल्कि सभी के लिए है।'

'सोशल मीडिया पर समय होता है बर्बाद'

'सोशल मीडिया पर समय होता है बर्बाद'

कोहली ने युवाओं को सोशल मीडिया से भी दूर रहने को कहा। कोहली ने कहा कि वो भी सोशल मीडिया पर काफी समय बिताते थे लेकिन अब ऐसा नहीं है। 'सोशल मीडिया पर एक लिमिट में समय बिताना चाहिए। मैं खुद भी सोशल मीडिया पर बहुत समय बिताता था लेकिन ये टाइम वेस्ट करना है। इसकी बजाय आप कोई महत्वपूर्ण काम कर सकते हैं।' कोहली ने हाल ही में एक इंटरव्यू में भी कहा था कि अब उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बना ली है।

कोहली ने लॉन्च की अपनी क्लोथिंग लाइन

कोहली ने लॉन्च की अपनी क्लोथिंग लाइन

कोहली ने ये सारी बातें दिल्ली में आयोजित अपने लाइफस्टाइल ब्रांड 'One8' के लॉन्च के मौके पर कहीं। कोहली ने Puma के साथ मिलकर अपना लाइफस्टाइल ब्रांड लॉन्च किया है जो स्पोर्ट्सवियर है। इस ब्रांड में कुछ समय में फुटवियर और खेल से जुड़ी चीजें भी मिला करेंगी। न्यूजीलैंड को वनडे और टी20 में हराने के बाद कोहली फिलहाल अपने घर में आराम फरमा रहे हैं। 16 नवंबर से श्रीलंका के खिलाफ 3 टेस्ट, 3 वनडे और 3 टी20 मैचों के लिए कोहली तैयार हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें: VIDEO: जब पत्नी साक्षी की जिद पर धोनी ने किया एक 'अजूबा' डांस, सभी देखकर हंसने लगे

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:21 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+