नई दिल्ली। टीम इंडिया के दूसरा एक्सपर्ट मिस्टर हरभजन सिंह की छवि एक एंग्रीयंग मैन की है। क्रिकेट के मैदान पर हुए ऐसे पचास एपीसोड होंगे जहां भज्जी का एंग्री यंग मैन अवतार दिखा है। लेकिन अब यह गुण टीम इंडिया के टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपना लिया है जिसके बारे में कहा जाता है कि कोहली को यह गुण अपने सीनयर और बड़े भाई हरभजन सिंह से मिला है।
जुलाई में पापा बनेंगे भज्जी, बीवी बसरा का यूके में हुआ बेबी-शॉवर
जिसके बारे में बात करते हुए हरभजन ने कहा कि नहीं ऐसा नहीं है। आक्रमक होना या एंग्री होना इंसान के सच्चे होने की निशानी होती है। मैंने कोहली को कोई ट्रेनिंग नहीं दी। वो एक जुझारू खिलाड़ी है और हमेशा भारत की जीत के बारे में सोचता है और भरपूर कोशिश करता है कि इंडिया जीते ऐसे में अगर मैदान पर उसका गुस्सा दिखे तो इसे निगेटिव रूप में नहीं लेना चाहिए। विराट कोहली की आक्रमकता ने ही टीम इंडिया को नई ऊंचाइयां दी है।
हरभजन की ख्वाहिश..गुलाबी गेंद से फेकें 'दूसरा'
रही बात एंग्री यंग मैन ..की तो ना तो मैं अपनी इमेज के लिए ऐसा करता था और ना ही कोहली करता है। मैं भी हमेशा सोचता हूं कि मैं जब भी मैदान पर भारत के लिए खेलूं तो भारत विजयी हो इसलिए कभी-कभी गुस्सा या आक्रमकता फील्ड पर दिख जाती है। हां मैं ये जरूर कहना चाहूंगा कि अगर हर चीज एक सीमा में हो तो उसकी वैल्यू होती है, ज्यादा खाना भी पचता नहीं है और ये बात कोहली को भी समझ आती है।
भज्जी ने खोला राज. कि गीता ने कैसे किया उन्हें क्लीन बोल्ड?
आपको बता दें कि हरभजन सिंह ने ये बातें इंडिया टीवी के मशहूर शो ' आप की अदालत' में कही। 3 जुलाई को भज्जी का जन्मदिन था इसलिए वो इस शो के खास मेहमान थे।