For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL: कोहली में बड़ा खिलाड़ी बनने की भूख शुरू से ही थी: कर्स्टन

बंगलुरू: RCB के कोच व मेंटर गैरी कर्स्टन अक्सर खिलाड़ियों से बात करते हैं, खासकर युवा खिलाड़ियों से बात करते हैं और उनकी कमियों के साथ-साथ मजबूत पक्ष पर चर्चा करते हैं। भारतीय टीम के कोच रह चुके गैरी कर्स्टन मानते हैं कि RCB की शुरुआत अच्छी नहीं रही लेकिन जल्दी ही टीम जीत की राह पर लौटेगी। उनका कहना है कि वो टीम के प्रदर्शन में निखार जरूर लाएंगे।

कोहली को लेकर वो कहते हैं कि जब भारतीय टीम के कोच थे तब उसने खेलना शुरू किया था। गैरी कहते हैं कि कोहली से बहुत बातचीत होती रही है औऱ उन्हें यकीन था कि वो एक बड़ा खिलाड़ी बनने जा रहा हैं। वो हमेशा से बड़ा खिलाड़ी ही बनना चाहता था। उसके खेल में निरंतरता है और उसके खेल को देखना अच्छा लगता है। हम सब एक बेहतर परिणाम देने के लिए तैयार हैं।

विराट ने आईपीएल में रचा इतिहास:

मंगलवार को मुंबई इंडियन्स के खिलाफ पारी का 32वां रन बनाते ही विराट कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सुरेश रैना को पीछे छोड़ते हुए नंबर एक बल्लेबाज बन गए । उनका बल्लेबाजी औसत 38.17 और 130.33 का स्टाइक रेट है। वहीं रैना ने 33.76 की औसत और 138.83 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। वानखेड़े का मैदान कोहली के रिकॉर्ड का ही इंतजार कर रहा था। जैसे ही विराट ने 49 रन के आंकड़े को पार किया वह टी-20 में किसी एक टीम के लिए 5 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए।

विराट से पहले यह कारनामा दुनिया का और कोई बल्लेबाज नहीं कर सका है। इस मैच से पहले विराट आरसीबी के लिए 158 पारियों में कुल 4951 रन बनाए थे जिसमें आईपीएल के अलावा चैंपियंस लीग के रन भी शामिल हैं। विराट ने आरसीबी के लिए चैंपियंस लीग में खेलते हुए 15 मैच की 14 पारियों में 424 रन बनाए थे। विराट के नाम आरसीबी के लिए 168 मैचों में 5043 रन हो गए हैं।

ये भी पढ़ें: इस कारण फिरोजशाह कोटला के आईपीएल मैचों पर छाए संकट के बादल

Story first published: Thursday, April 19, 2018, 16:23 [IST]
Other articles published on Apr 19, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+