डैरेन सैमी के साथ पाकिस्तानी एंकर ने शेयर की सेल्फी, ट्विटर हुआ दीवाना
लाहौर। पाकिस्तान में लगभग 8 साल बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी हुई है। ऐसे में हर कोई अपने देश में क्रिकेट के नए युग के आगाज को लेकर काफी खुश है। पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस से लेकर वहां के मीडिया हाउस भी खिलाड़ियों का दिल खोलकर स्वागत कर रहे हैं। 12 सितंबर से लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में पाकिस्तान और वर्ल्ड इलेवन के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है।
|
डैरेन सैमी के साथ एक और इंटरव्यू जल्द ही पीटीवी वर्ल्ड पर
वर्ल्ड इलेवन की तरफ से वेस्टइंडीज के धाकड़ खिलाड़ी डैरेन सैमी भी खेल रहे हैं। दरअसल पाकिस्तान के एक टीवी चैनल पीटीवी की एंकर फाजीला सबा ने डैरेन सैमी के साथ एक सेल्फी अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर कर दी। जिसके बाद ट्विटर यूजर्स ने अपने ही अंदाज में चटकारे लिए।
सबा ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- 'डैरेन सैमी के साथ एक और इंटरव्यू जल्द ही पीटीवी वर्ल्ड पर आ रहा है।'
|
माशाल्लाह आप बहुत प्यारी हैं
एक यूजर ने लिखा- मैं तुम्हें वास्तव में बहुत पसंद करता हू, माशाल्लाह आप बहुत प्यारी हैं।
|
हमेशा की तरह आप सुंदर लग रही हैं
एक अन्य यूजर ने लिखा- आपको देखकर बहुत अच्छा लग रहा है, हमेशा की तरह आप सुंदर लग रही हैं।
|
तुम्हें फिल्मों में अपनी किस्मत आजमानी चाहिए
एक अन्य यूजर ने फाजिला को फिल्मों में काम करने तक प्रस्ताव दे डाला। यूजर ने लिखा- तुम्हें फिल्मों में अपनी किस्मत आजमानी चाहिए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
