For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कोहली-डिविलियर्स की शतकीय साझेदारी ने IPL में बनाया पार्टनरशिप का नया रिकॉर्ड

नई दिल्लीः आरसीबी के पास विराट कोहली और एबी डिविलयर्स जैसे दो सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं जो जब चाहें रन बना सकते हैं लेकिन फिर भी टीम हालिया सालों में संघर्ष करती रही है तो इसका कारण प्लेइंग इलेवन का बैलेंस ना होना और एकजुटता की कमी रही है। कभी कोहली चलते हैं तो कभी डिविलियर्स लेकिन इस बार दोनों ही विशेष फॉर्म में दिख रहे हैं, खासकर एबी डिविलियर्स।

विराट कोहली को अभी वो जादुई स्पर्श हासिल करना बाकी है जो एबी को मिल चुका है लेकिन दोनों के पास क्लास है जिसका मुजायरा केकेआर के खिलाफ बखूबी किया गया।

डिविलियर्स ने 33 गेंदों पर 6 छक्के लगाकर 73 रन बनाए जबकि कोहली 28 गेंद पर 1 चौका लगाकर 33 रन बनाकर नाबाद लौटे। कोहली का काम इस बार स्ट्राइक को रोटेक करके डिविलियर्स को देना था जिसमें वे सफल हुए। इन दोनों के बीच 100 रनों की साझेदारी हुई जिसके दम पर आरसीबी ने 20 ओवरों में दो विकेट पर 194 रनों का लक्ष्य खड़ा कर दिया।

इस साझेदारी में रिकॉर्ड भी बना। कोहली और डिविलियर्स ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं जिनके बीच 10 बार आईपीएल में शतकीय साझेदारी पूरी हुई है। इससे पहले ये रिकॉर्ड क्रिस गेल और विराट कोहली के बीच था जिन्होंने आपस में मिलकर 9 बार शतकीय साझेदारी निभाई थी।

इसके बाद धवन और वार्नर का नंबर आता है जिन्होंने 6 बार ये काम किया। एसआरएच की जोड़ी वार्नर-बेयरस्टो के बीच भी अब तक 5 बार शतकीय साझेदारी हो चुकी है जबकि गौतम गंभीर और रॉबिन उथप्पा भी इतनी ही बार ऐसी साझेदारी कर चुके हैं।

दोनों के बीच केवल 7.4 ओवर मे यह साझेदारी हुई और 13.04 के रन प्रति ओवर के औसत से बैटिंग की गई। डिविलियर्स ने इसमें 73 और कोहली ने 22 रनों का योगदान दिया।

Story first published: Tuesday, October 13, 2020, 10:37 [IST]
Other articles published on Oct 13, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+