For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का के साथ अपनी सबसे हॉट सेल्फी, देखें तस्वीरें

Virat Kohli sits in Wife Anushka Sharma's lap, Watch Hot Photo of Couple in Bikini | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ना केवल क्रिकेट और बॉलीवुड में बल्कि कई आम लोगों के लिए भी एक आदर्श कपल के तौर पर अपनी पहचान स्थापित करने में कामयाब रहे हैं। ये दोनों ही अपने-अपने क्षेत्रों में सफल हैं। तमाम व्यस्तता के बावजूद भी ये जोड़ी एक-दूसरे के लिए क्वालिटी समय निकाल लेती है। विराट कोहली सोशल मीडिया पर अनुष्का के साथ अपनी तस्वीरें भी लगातार पोस्ट करते रहते हैं। इस बार भी कोहली ने अनुष्का के साथ एक नई फोटो शेयर की है और शायद यह फोटो कोहली-अनुष्का की सबसे हॉट फोटो भी कही जा सकती है।

कोहली-अनुष्का की हॉट तस्वीर

कोहली ने अपनी पत्नी के साथ ये हॉट और सीजलिंग तस्वीर वेस्टइंडीज में समुद्र के किनारे से पोस्ट की है। बुधवार को सोशल मीडिया पर शेयर की गई इस फोटो में कोहली, अनुष्का की बाहों में नजर आ रहे हैं और सन-बॉथ का आनंद उठा रहे हैं। विराट कोहली ने इस फोटो के साथ 'हार्ट' का कैप्शन भी दिया है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि कोहली अनुष्का की बाहों में सेल्फी ले रहे हैं और अनुष्का बीच पर कुर्सी पर बैठी हैं। इस फोटो के वायरल होते ही यूजर्स के भी कमेंट आने शुरू हो गए हैं। किसी ने दोनों के लुक को शानदार बताया है तो एक फैन ने लिखा है- 'भैया और भाभी, पूरे भारत के।'

भारत लौट आए हैं कोहली-अनुष्का

बता दें कि अनुष्का और विराट पिछले एक महीने से वेस्टइंडीज में थे और वहां पर भी इस जोड़ी की फोटो काफी वायरल हुई थी। अब भारत को अपना अगला मैच 15 सितंबर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलना है। इसके चलते कोहली इस हफ्ते भारत लौट आए हैं। विंडीज दौरे पर भी अनुष्का शर्मा ने बीच पर विराट के साथ शानदार समय बिताया था और उसको तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर हुई थी। सोमवार को जब यह जोड़ी भारत लौटी तब मुंबई एयरपोर्ट पर इनको साथ देखा गया था। दोनों ने एक ही तरह की नेवी ब्लू आउटफिट पहन रखे थे।

यूएई के 18 साल के इस गेंदबाज का है टीम इंडिया की ओर से खेलने का सपना

नए अभियान के लिए जुटे कोहली-

नए अभियान के लिए जुटे कोहली-

बता दें कि दक्षिण अफ्रीका की क्रिकेट टीम भारत के खिलाफ टी20 सीरीज का पहला मैच खेलने के लिए यहां पहुंच चुकी है। प्रोटियाज टीम को यहां पर अपना पहला मुकाबला 15 सितंबर से खेलना है। यह सीरीज तीन मैचों की होगी जिसके बाद आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत तीन मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेली जाएगी। वहीं, अनुष्का शर्मा ने फिलहाल अपना कोई अगला बड़ा प्रोजेक्ट घोषित नहीं किया है। वे इससे पहले आनंद एल राय की फिल्म 'जीरो' में नजर आई थीं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर विफल रही थी।

Story first published: Wednesday, September 11, 2019, 13:59 [IST]
Other articles published on Sep 11, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+