For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

भजन सुनने पहुंचे कोहली और अनुष्का, कृष्ण दास कीर्तन में इस तरह आए नजर

Virat Kohli and Anushka Sharma Spotted At The Krishna Das Kirtan Show: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को अक्सर धार्मिक स्थानों पर देखा जाता रहा है। अनुष्का शर्मा इन दिनों विराट कोहली के साथ लंदन में क्वालिटी टाअम स्पेंड कर रही हैं। भारतीय टीम को अब अपना अगला मैच 12 जुलाई को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलना है।

लंदन में हैं कोहली और अनुष्का: लंबे समय बाद भारतीय खिलाड़ियों को ब्रेक मिला है। भारत को अपना अगला मुकाबला लगभग एक महीने बाद खेलना है। ऐसे में भारतीय खिलाड़ी इस समय अपने फैमिली के साथ पूरा समय व्यतीत कर रहे हैं। विराट कोहली अपनी वाइफ अनुष्का शर्मा के साथ इन दिनों लंदन में हैं।

कृष्ण दास कीर्तन में आए नजर: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को धार्मिक स्थल और तीर्थ स्थल पर एक साथ जाते रहे हैं। हाल ही में दोनों को लंदन में कृष्ण दास कीर्तन शो में देखा गया। इससे पहले इन दोनों को उज्जैन के प्रसिद्ध शिव भगवान के मंदिर में भी देखा गया था। सोशल मीडिया पर कोहली-अनुष्का का यह वीडियो तेजी से वायर हो रहा है।

भारत को मिली थी हार: वर्ल्ड चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 209 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के बाद भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली पर कई तरह के सवाल भी खड़े किए गए थे। सुनील गावस्कर से लेकर आकाश चोपड़ा तक ने कोहली के खराब शॉट की आलोचना की थी।

IND vs WI: वनडे सीरीज के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका! वर्ल्ड कप से पहले होगी अग्नि परीक्षा

वर्ल्ड कप में होगी उम्मीद: विराट कोहली से अब भारतीय टीम को वर्ल्ड कप में बल्ले से रनों की उम्मीद होगी। भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में विराट कोहली के प्रदर्शन पर काफी कुछ निर्भर करेगा। कोहली ने आईपीएल में जबरदस्त बल्लेबाजी की थी। लेकिन वर्ल्ड चैंपियनशिप 2023 के फाइनल की दोनों पारियों में वह ज्यादा बड़ा स्कोर नहीं कर सके थे। दूसरी पारी में उनके बल्ले से टीम के लिए सबसे अधिक 49 रन जरूर निकले थे।

Story first published: Saturday, June 17, 2023, 16:48 [IST]
Other articles published on Jun 17, 2023
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+