Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विश्व कप के बाद विंडीज दौरे पर टी20 और ODI सीरीज नहीं खेलेंगे टीम इंडिया के ये दो सुपरस्टार

नई दिल्ली: भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड में विश्व कप खेल रही है और अपनी जगह सेमीफाइनल में लगभग पक्की कर चुकी है। पांच मैचों में भारत अब तक चार मैच जीत चुका है जबकि एक मैच बारिश के चलते धुल गया था। भारत विश्व कप में जिस पायदान पर खड़ा है उसमें उसको टॉप ऑर्डर के अलावा जसप्रीत बुमराह जैसे गेंदबाज का भी विशेष योगदान है।

भारत ने अपना ताजा मुकाबला अफगानिस्तान के साथ खेला है और बुमराह शानदार गेंदबाज के द्वारा इस रोमांचक मैच में मैन ऑफ द मैच रहे हैं। विश्व कप के बाद टीम इंडिया को वेस्टइंडीज का दौरा करना है जहां पर भारत तीन टी-20, तीन ही ODI और दो टेस्ट मैच खेलेगा। यह दौरा 3 अगस्त से शुरू हो जाएगा।

इनमें से दो टी20 मैच फ्लोरिडा में खेले जाएंगे, जबकि वनडे मुकाबले 8 अगस्त से होंगे। फिलहाल की सूरते-हाल कुछ इस तरह से है कि कोहली और बुमराह को वेस्टइंडीज दौरे पर सीमित ओवरों के मुकाबलों में आराम दिया जा सकता है। खास बात यह है कि अगर भारत विश्व कप के फाइनल में पहुंचता है तो टीम के कई अन्य खिलाड़ियों को भी आराम दिया जा सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि चयनकर्ता इनकी जगह पर नए खिलाड़ियों को कुछ मैचों में आजमाना चाहते हैं। चयनकर्ताओं की नजर ऑस्ट्रेलिया में होने वाले अगले टी-20 विश्व कप पर है जो अगले साल शुरू हो रहा है।

बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि विराट कोहली और बुमराह को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज से निश्चित तौर पर आराम दिया जाएगा। ये दोनों ही खिलाड़ी लंबे समय से खेल रहे हैं। हालांकि दोनों स्टार खिलाड़ी टेस्ट मैच सीरीज में उपलब्ध रहेंगे। आपको बता दें कि इस टेस्ट सीरीज के साथ ही आईसीसी की टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत हो जाएगी।

अधिकारी ने The Quint से इस बारे में बात करते हुए आगे बताया, 'पहला टेस्ट 22 अगस्त को एंटीगुआ में होगा ऐसे में मुख्य खिलाड़ियों के पास आराम करने का भरपूर समय होगा।' हालांकि उस समय तक टेस्ट टीम के सदस्य हनुमा विहारी, पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल इंडिया ए की ओर से खेलते हुए कैरेबियाई परिस्थतियों से वाकिफ हो जाएंगे।

Story first published: Sunday, June 23, 2019, 23:05 [IST]
Other articles published on Jun 23, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+