For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

श्रीलंका आतंकी हमलाः वर्ल्ड कप से पहले सहमा श्रीलंका, विराट कोहली ने ट्वीट करके कही यह बात

नई दिल्ली। इंग्लैंड में वर्ल्ड कप की शुरूआत 30 मई से होने जा रही है। श्रीलंका क्रिकेट टीम ने इसके लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। श्रीलंका टीम 1996 में खिताब जीत चुकी है, वहीं श्रीलंकाई नागरिक अब उम्मीदें लगाए बैठे हैं कि उनका देश फिर से खिताब पर कब्जा करे लेकिन इससे पहले श्रीलंका के लोग बड़े आतंकी हमले के कारण सहम उठे हैं। रविवार को कई जगहों पर बलास्ट हुए जिसमें 129 लोगों की माैत वह 300 से ज्यादा घायल होने की पुष्टि हुई है। इस हमले की विश्व भर में निंदा की जा रही है तो वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी ट्वीट के जरिए अपना दुख जाहिर किया।

इस हमले में मारे गए नागरिकों पर शोक व्यक्त करते हुए कोहली ने ट्वीट किया- श्रीलंका से आई इस खबर को सुनकर हैरान हैं। मेरे विचार और दुआएं उन सबके लिए जो लोग इस हमले में प्रभावित हुए। उनके अलावा रोहित शर्मा ने भी हमले पर अपना दुख जाहिर किया है। रोहित ने ट्वीट किया- विचार और प्रार्थना श्रीलंका के साथ। इतना सुंदर देश।

बता दें कि ईस्टर के मौके पर चर्च और होल समेत कुल छह जगहों पर सीरियल ब्लास्ट हुए। राजधानी कोलंबो में एक चर्च के अलावा तीन होटलों में धमाके हुए। जबकि दो अन्य शहरों की चर्च में भी ब्लास्ट हुए। जान गंवाने वालों में 9 विदेशी शामिल हैं। कोलंबो नेशनल हॉस्पिटल ने 300 से अधिक लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। पुलिस के मुताबिक, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

Story first published: Sunday, April 21, 2019, 13:37 [IST]
Other articles published on Apr 21, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+