
अचानक चला गया दूसरा धोनी-
जानकारी के मुताबिक उन्होंने मुंबई के अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी है। कुछ दिनों पहले उनकी एक्स मैनेजर ने भी खुदकुशी कर ली थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुशांत सिंह की खुदकुशी की खबर पुलिस को उनके नौकर ने दी है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर से पूरा बॉलीवुड और क्रिकेट जगह भी सदमें में हैं। इसका कारण सिर्फ एक प्रतिभा की मौत नहीं बल्कि उनमें देखी जाने वाली दूसरे धोनी की छवि भी थी।
कोहली कहते थे वो अब भी मेरी गर्लफ्रेंड है, वो कहती थी विराट एक्स बॉयफ्रेंड है: निक कॉम्पटन

विराट कोहली ने कहा- मैं हूं हैरान
कई क्रिकेट हस्तियों के बाद अब भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान रोहित शर्मा ने भी इस खबर पर हैरानी जताई है। पीके फिल्म में अनुष्का शर्मा के को-स्टार रह चुके सुशांत सिंह की मौत पर कोहली ने ट्वीट करते हुए कहा-
सुशांत सिंह राजपूत के बारे में सुनकर हैरान हूं। यह समझना बहुत ही मुश्किल है। उनकी आत्मा को शांति मिले और भगवान उनके परिवार व दोस्तों को ताकत दे।

रोहित ने किया ये ट्वीट-
इसके अलावा भारतीय वनडे और टी20 टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा ने सुशांत सिंह राजपूत की भारतीय क्रिकेट टीम जर्सी में एक फुल फोटो शेयर की है जिसको आप यहां पर देख सकते हैं। ये फोटो सुशांत द्वारा धोनी बॉयोपिक के दौरान इस्तेमाल की गई लगती है।
रोहित अमूमन एक संवेदनशील व्यक्ति हैं। वह लिखते हैं- यह दर्दनाक है, यह स्वीकार करना मुश्किल है कि यह क्या हुआ है। वाकई बहुत परेशान करने वाली बात है। बेहतरीन अभिनेता, रेस्ट इन पीस भाई।


Click it and Unblock the Notifications
