For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पत्रकार के सवाल पर गुस्सा हुए कोहली, बोले- अश्विन को नहीं मिलेगी जगह

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम में माैजूदा समय जबरदस्त खेल दिखाने वाले क्रिकेटरों की कमी नहीं है। जिसे भी माैका मिल रहा है वो हर मोड़ पर सही साबित हो रहा है। हाल ही में आस्ट्रेलिया के खिलाफ कुछ नए चेहरे कमाल करते दिखे। उनमें से एक हैं स्पिनर वाशिंगटन सुंदर। इस गेंदबाज को सीमित ओवरों में भी आजमाया जाएगा। वहीं इंग्लैंड के खिलाफ 12 मार्च से होने जार रहे टी20 मैच से पहले कप्तान विराट कोहली से जब एक पत्रकार द्वारा पूछा गया कि रविचंद्रन अश्विन को सीमित ओवरों में जगह मिलेगी या नहीं तो कप्तान गुस्से में नजर आए।

अश्विन टेस्ट क्रिकेट में लगातार कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में अटकलें थी कि उनकी सीमित ओवरों में वापसी होगी, लेकिन कप्तान कोहली ने साफ कहा कि अश्विन को टीम में जगह नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि वॉशिगंटन सुंदर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और एक ही तरह के दो खिलाड़ी टीम में नहीं हो सकते हैं। कोहली ने कहा, 'वाशिंगटन अच्छा खेल रहे हैं। ऐसे में एक ही तरह के दो खिलाड़ी टीम में शामिल नहीं हो सकते । अगर सुंदर अच्छा नहीं खेलते हैं तो फिर अश्विन की संभावना बनती है।'' कोहली ने उल्टा पत्रकार से सवाल करते हुए कहा, ''आपको क्या लगता है। सवाल करना आसान है लेकिन उसका कोई तर्क भी होना चाहिए । अब आप ही इसका जवाब दें कि मैं अश्विन को कहां रखूं। वाशिंगटन पहले ही से टीम में है।''

वरुण चक्रवर्ती फिटनेस टेस्टा पास नहीं कर सके। इस कारण वह टीम में शामिल होने से चूक गए। इशको लेकर कोहली ने कहा कि फिटनेस को लेकर कोई समझौता नहीं होगा। कोहली ने कहा, 'सभी को समझना होगा कि भारतीय क्रिकेट टीम के लिए हमने एक व्यवस्था बनाई है । हम आशा करते हैं कि सभी उसका पालन करेंगे। हां, इसमें समझौते की कोई गुंजाइश नहीं है।'' इसके अलावा कोहली साफ कहा कि पहले टी20 मैच में रोहित शर्मा के साथ केएल राहुल ओपनिंग करेंगे, जबकि शिखर धवन तीसरे ओपनर की भूमिका निभाएंगे।

Story first published: Thursday, March 11, 2021, 21:15 [IST]
Other articles published on Mar 11, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+