Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कानपुर टेस्ट मैच के बहुत ही कम टिकट बिके

कानपुर, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। कानपुर में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले तीसरे और आखिरी क्रिकेट टेस्ट मैच के लिए दर्शक नहीं जुट रहे हैं। आलम यह है कि अब तक बहुत ही कम टिकट बिके और अधिकतर समय टिकट खिड़कियां सूनी रहती हैं।

कानपुर में हालात ये हैं कि तीन मैचों की श्रृंखला में भारत के लिए बराबरी करने के मौका होने के बावजूद स्थानीय लोगों के बीच इस मैच को लेकर कोई खास रुचि नहीं है।

इस मैच की व्यवस्था करने में शामिल उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि इस श्रृंखला में भारत का प्रदर्शन बढ़िया नहीं रहा है। तेंदुलकर हमेशा से आकर्षण के केंद्र रहे हैं पर वे इस टेस्ट मैच में शामिल नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि शहर में स्कूलों की परीक्षाएं भी चल रही हैं। इससे मैच के बहुत ही कम टिकटों की बिक्री हो सकी है।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अपराध, कानून व व्यवस्था) बृज लाल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि मैच को लेकर कोई धमकी नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा का पुख्ता बंदोबस्त किया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+