For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

PICS: टेस्ट मुकाबले से पहले अनुष्का संग इंग्लैंड में कुछ इस अंदाज में नजर आए कप्तान कोहली

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर है, भारत को अब इंग्लैंड के साथ 1 अगस्त से 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। ऐसे में भारतीय टीम के कप्तान और साथी खिलाड़ी अपनी तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। हालांकि इसके साथ इन खिलाड़ियों की मस्ती भी इस दौरे पर जारी है। गौरतलब हो कि विराट के साथ अनुष्का भी इस वक्त इंग्लैंड में ही वक्त बिताती नजर आ रही हैं। वहीं विरुष्का अपनी मौजूदगी को लोगों के साथ साझा करने में भी पीछे नहीं हटती हैं। ऐसी ही एक तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दरअसल विराट कोहली ने सेल्फी पोस्ट की है जिसमें अनुष्का शर्मा विराट के साथ नजर आ रही है।

इंग्लैंड में विराट-अनुष्का सेल्फी लेते नजर आए। इस तस्वीर पर रोमांटिक सा कैप्शन देकर विराट कोहली ने यह तस्वीर शेयर क। इस तस्वीर के शेयर करने के कुछ ही मिनटों में इस पर हजारों लाइक और कमेंट आ चुके थे। बता दें इससे पहले भी विराट कोहली ने एक रेस्टोरेंट और कार में सेल्फी लेते हुए शेयर की थी जिस पर विराट कोहली ने लिखा था मेरी सबसे अजीज के साथ लंच। गौरतलब हो कि बता दें 1 अगस्त से इंग्लैंड-भारत के बीच टेस्ट सीरीज शुरू हो रही है। वहीं अनुष्का शर्मा भी बॉलीवुड की दो बड़ी फिल्मों के प्रोजेक्ट में बिजी चल रही है। अनुष्का शर्मा की वरुण धवन के साथ सुई धागा फिल्म आने वाले हैं जिसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है। सुई धागा 28 सितंबर को रिलीज हो चुकी है. इसके अलावा अनुष्का शर्मा शाहरुख खान की फिल्म जीरो में नजर आने वाली हैं।

Story first published: Monday, July 30, 2018, 9:36 [IST]
Other articles published on Jul 30, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+