धोनी ने ओपनरों को हार का जिम्मेदार ठहराया
सिडनी, 25 फरवरीः भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने आज आस्ट्रेलिया से मिली 18 रन की पराजय के बाद कहा कि यदि टीम का टॉप आर्डर चला होता तो 318 रन के लक्ष्य को हासिल किया जा सकता था.
धोनी ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हम यह मैच बेशक हार गए लेकिन मुझे अपनी टीम पर गर्व है जिसने बेहद खराब स्थिति से जबरदस्त वापसी की और मैच को अंत तक रोमांचक बनाए रखा. उन्होंने कहा यह काफी नजदीकी मुकाबला था. मुझे खुशी है कि हमने इसे रोमांचक मैच बनाया जबकि एक समय ऐसा लगा रहा था कि हम 200 के अंदर आउट हो जाएंगे.
भारत की ओर से पारी की शुरुआत सचिन तेंदुलकर और वीरेन्द्र सेहवाग ने की थी और सचिन सिर्फ दो रन बनाकर आउट हो गए थे.
धोनी ने कहा कि यदि टॉप आर्डर ने टीम को अच्छी शुरूआत दी होती तो आस्ट्रेलिया के 317 के स्कोर का पीछा किया जा सकता था. भारत के चार शीर्ष बल्लेबाज मात्र 51 इन के स्कोर तक पेवेलियन लौट चुके थे जिसके बाद गौतम गंभीर (113), धोनी (36) और राबिन उपथप्प (51) ने मुकाबले को रोमांचक बनाया था.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications