नई दिल्ली। क्रिकेट-बॉलीवुड की दुनिया के सबसे चर्चित कप्लस में से एक विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इन दिनों क्वालिटी टाइम व्यतित कर रहे हैं, खबर है कि दोनों इस समय साउथ अफ्रीका के जंगलों में छुट्टियां बिता रहे हैं।
दोनों की यह छुट्टी लंबी चलने वाली है ऐसा विराट कोहली की उस स्टेटस से साबित होता है जिसमें विराट ने स्विमिंग पुल के पास बैठकर एक तस्वीर Instagram पर शेयर की है। जिसमें साफ लिखा है "चिलिंग इन द वाइल्ड..पीसफुल"।
वैसे भी कहा जा रहा है कि इस साल के अंत तक विराट-अनुष्का दोनों अपने रिश्ते को एक नाम दे देंगे, अगर दोनों शादी नहीं करते हैं तो कम से कम दोनों इस साल के अंत में सगाई जरूर कर लेंगे। फिलहाल विराट कोहली इन दिनों क्रिकेट से दूर तो अनुष्का बॉलीवुड से दूर दक्षिण अफ्रिका में एक-दूसरे के साथ हैं और एक-दूसरे के साथ ही रहनी चाहते हैं।