#VirushkaWedding: सचिन, शाहरुख और क्रिकेट-बॉलीवुड जगत ने नए जोड़े को ऐसी दी बधाई
नई दिल्ली। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इटली की खूबसूरत वादियों में एक दूसरे के हो गए। दोनों ने 11 दिसंबर को इटली के फ्लोरेंस में शादी की और फिर सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए अपनी तस्वीरें पोस्ट कीं। विराट और अनुष्का की शादी की खबर आते ही बधाई का सिलसिला शुरू हो गया है। बॉलीवुड और क्रिकेट जगत से दोनों को ढेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं।


क्रिकेट और बॉलीवुड ने ऐसे दी बधाई
विराट और अनुष्का की शादी में केवल परिवार वाले और करीब दोस्त ही शामिल हुए थे। दोनों मुंबई में 26 दिसंबर को शानदार रिसेप्शन देंगे जहां क्रिकेट और बॉलीवुड जगत की तमाम बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। फिल्हाल तो सभी ने दोनों को सोशल मीडिया के माध्यम से विश किया।

विराट कोहली के भगवान ने ऐसे किया विश
विराट कोहली और क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर इस शादी में आमंत्रित थे। सचिन ने ट्विटर पर दोनों को बधाई दी और लिखा कि वो साथ में बेहद अच्छे लगते हैं।

अनुष्का के पहले को-स्टार थे शाहरुख खान
10 साल पहले अनुष्का को अपने साथ लॉन्च करने वाले शाहरुख खान ने भी नए जोड़े को शादी की शुभकामनाएं दीं। शाहरुख ने लिखा, 'अब ये हुई ना असली रब ने बना दी जोड़ी। दोनों को मेरा प्यार।'

करण जौहर ने नए जोड़े को यूं दी बधाईयां
अनुष्का शर्मा को अपनी फिल्म में निर्दशित कर चुके करण जौहर ने भी लिखा, 'दोनों को ढेरों बधाईयां और खूब सारा प्यार।'

बिग बी ने दोनों को दिया आशीर्वाद
अमिताभ बच्चन ने दोनों को नई जिंदगी के लिए ढेर सारी बधाईयां और अपना आशीर्वाद दिया।

वीवीएस लक्ष्मण ने लिखा ये
वीवीएस लक्ष्मण ने भी ट्विटर बधाई संदेश लिखा।

टीम इंडिया के गब्बर ने भी किया विश
टीम इंडिया के गब्बर और विराट कोहली के अच्छे दोस्त शिखर धवन ने भी विराट को 'मैरिड क्लब' में शामिल होने पर बधाई दी।

अपनी को-स्टार को शाहिद ने यूं किया विश
शाहिद कपूर ने अनुष्का शर्मा के साथ 'बदमाश कंपनी' फिल्म में काम किया था। उन्होंने भी अनुष्का को शादी की बधाई दी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
