For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Viral: क्या विराट कोहली के घर आने वाला है नन्हा मेहमान, जानें क्या है तस्वीर का सच

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या के सगाई के महज 5 महीने बाद ही पिता बनने की खबर सामने आने के बाद फैन्स लगातार कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की ओर से भी ऐसी खबर आने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि विरुष्का की ओर से अभी तक इसको लेकर कोई भी संकेत नहीं दिया गया है। वहीं सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से भारतीय कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसने फैन्स को कन्फ्यूज कर दिया है कि क्या विराट कोहली के घर नन्हा मेहमान आने वाला है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर में विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ बेबी बंप वाला पोज देते नजर आ रहे हैं। ऐसे में सवाल यह है कि क्या यह तस्वीर सच है या फिर एडिटिंग के जरिये वायरल की जा रही है।

और पढ़ें: Badminton: संघ ने माफी के बाद खेल रत्न के लिये भेजा श्रीकांत का नाम, प्रणॉय को कारण बताओ नोटिस

फोटो की सच्चाई के बारे में जांच करने पर पता चला है कि यह फोटो पूरी तरह से एडिटेड है जिसमें विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के चेहरों को ऊपर से लगाया गया है। असल में यह फोटो बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख और उनकी पत्नी एवं अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा की है जिन्होंने 2016 में अपने बेटे के जन्म से पहले फोटोशूट के दौरान क्लिक कराई थी।

गौरतलब है कि विराट कोहली और अनुष्‍का शर्मा 11 दिसंबर 2017 को शादी के बंधन में बंधे थे। बच्चे के प्लान को लेकर जब फिल्मफेयर के दौरान अनुष्का शर्मा का इंटरव्यू लिया गया था उन्होंने कहा था कि अब यह खबरें उन्हें परेशान नहीं करती, क्योंकि जब आप शादीशुदा होते हैं तो लोग पूछेंगे ही कि क्‍या वह प्रेग्‍नेंट हैं।

और पढ़ें: नासिर हुसैन ने बताया कोहली और गांगुली की कप्तानी में फर्क, जानें कौन ज्यादा बेहतर

उन्होंने कहा था,'शादी के बाद प्रेग्‍नेंसी के बोर में पूछा जाने लगता है, डेटिंग के समय शादी के बारे में पूछा जाता है। अगर कोई एक्‍ट्रेस ट्रैंड के हिसाब से ओवरसाइज कपड़े पहन लें तो लोग कहने लगते हैं कि वह प्रेग्‍नेंट हैं।'

प्रग्नेंसी की अफवाहों को लेकर अनुष्का शर्मा का मानना है कि इस पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत नहीं है और ऐसी बातों को नजरअंदाज करना चाहिये।

Story first published: Saturday, June 20, 2020, 14:22 [IST]
Other articles published on Jun 20, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+