विराट कोहली-अनुष्का शर्मा रिसेप्शन: गेस्ट लिस्ट, वेन्यू, तारीख, समय और भी बहुत कुछ

नई दिल्ली। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने सोमवार को अपनी शादी की आधिकारिक घोषणा कर दी। स्टार कपल ने मिलान में एक बहुत ही सीमित समारोह में सात फेरे लिए। इस समारोह में दोनों परिवार के अलावा उनके करीब दोस्त शामिल हुए थे। दोनों ने अपनी शादी की खबर को सोशल मीडिया पर एक बेहद खूबसूरत कैप्शन के साथ साझा किया और सभी को धन्यवाद कहा। दोनों की शादी देश से दूर इटली के गांव मिलान में बेहद प्राइवेट तरीके से संपन्न हुई लेकिन अब ग्रांड पार्टी का आयोजन भी होने वाला है। लेकिन बता दें कि ये ग्रांड पार्टी इटली या किसी और देश में नहीं बल्कि भारत में होने वाली है।

दोनों का रिशेप्शन कार्ड सोशल मीडिया पर आया है
जी हां, दरअसल हाल ही दोनों का रिशेप्शन कार्ड सोशल मीडिया पर आया है। जिसके मुताबिक 21 दिसंबर को दिल्ली में दोनों की शादी का ग्रांड रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा।

यहां होगा ग्रांड रिसेप्शन
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इनविटीशन कार्ड के अनुसार, विराट और अनुष्का ने अपने रिश्तेदारों व करीबियों के लिए एक डिनर का आयोजन किया है और यह ताज के दरबार हॉल में आयोजित किया जाएगा। हालांकि गेस्ट लिस्ट अभी जारी नहीं की गई है। लेकिन माना जा रहा है कि युवराज सिंह, हरभजन सिंह और जहीर खान का रिसेप्शन में शामिल हो सकते हैं।

बॉलीवुड स्टार्स के लिए अलग से मुंबई में शानदार रिसेप्शन
वहीं 26 दिसंबर को क्रिकेटर्स और बॉलीवुड स्टार्स के लिए अलग से मुंबई में शानदार रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा। जहां पर तमाम बॉलीवुड हस्तियां और क्रिकेटर्स शिरकत करेंगे। दोनों की शादी का क्रिकेट और बॉलीवुड लवर्स को लंबे समय से इंतजार था।
|
यहां शामिल हो सकती है टीम इंडिया
26 दिसंबर को मुंबई में होने वाले रिसेप्शन में दोनों परिवार के करीबियों, बॉलीवुड की हस्तियों के अलावा टीम इंडिया भी शामिल हो सकती है। दरअसल भारत को श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज का आखिरी मैच 24 दिसंबर को मुंबई में ही खेलना है। खबरों की मानें तो 27 दिसंबर को टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए रवाना हो जाएगी। इससे पहले टीम जरूर चाहेंगी कि वह अपने कप्तान के रिसेप्शन में शामिल हो।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
