For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

#VirushkaReception: अपने रिसेप्शन में जमकर थिरके विराट-अनुष्का, VIDEO वायरल

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ इटली में सात फेरे लेने के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने 21 दिसंबर को दिल्ली में ग्रैंड रिसेप्शन रखा, जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने भी शिरकत की और विराट-अनुष्का को उनकी नई पारी के लिए शुभकामनाएं दी। इस ग्रैंड पार्टी में काफी वीवीआईपी मौजूद थे, पार्टी दिल्ली के होटल ताज में थी। इस ग्रैंड पार्टी में विराट -अनुष्का पूरे देसी अंदाज में नजर आए।

दोनों काफी खुश

दोनों काफी खुश

कोहली ने जहां ट्रेडिशनल बंद गला पहना था तो वहीं अनुष्का ने ठेठ बनारसी साड़ी में अपने आप को पूरी तरह से भारतीय महिला के रूप में पेश किया। इस दौरान दोनों काफी खुश भी नजर आ रहे थे।

सोशल मीडिया

सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर रिसेप्शन की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सबसे ज्यादा चर्चा कोहली-अनुष्का के डांस की हो रही है। जिसमें जमकर दोनों थिरक रहे हैं।

 अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा

एक तरफ जहां अनुष्का शर्मा मुंह में नोट लेकर शानदार डांस करती नजर आ रही हैं तो वहीं विराट कोहली भी जमकर भांगड़ा कर रहे हैं। दोनों ने शानदार नृत्य, सिंगर गुरदास मान के आग्रह पर किया, जिन्होंने अपने गायिकी से इस रिसेप्शन में चार चांद लगाए थे।

सब्यासाची ने डिजाइन की

सब्यासाची ने डिजाइन की

आपको बता दें कि विराट और अनुष्का की ड्रेस और जूलरी डिजाइनर सब्यासाची ने डिजाइन की थी, जिन्होंने इसके बारे में एक खूबसूरत राज अपने इंस्टाग्राम पर खोला है। उन्होंने लिखा है कि बॉलीवुड भारतीय टेक्सटाइल्स और हैंडलूम को प्रोत्साहित करने मे अहम भूमिका निभा सकता है. मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि आने वाले महीनों में अनुष्का शर्मा की इस साड़ी की कॉपियों से बाजार पट पड़ेंगे, इसके मायने यह हैं कि लाखों कारीगरों के बच्चे फिर से स्कूल जा सकेंगे इसके लिए मैं अनुष्का का दिल से शुक्रिया अदा करता हूं।

 विराट-अनुष्का का दूसरा रिसेप्शन मुंबई में

विराट-अनुष्का का दूसरा रिसेप्शन मुंबई में

मालूम हो कि दिल्ली के रिसेप्शन के बाद अब विराट-अनुष्का का दूसरा रिसेप्शन मुंबई में होगा, जिसके लिए बॉलीवुड और क्रिकेट जगत की हस्तियों को न्यौता भेजा गया है। मालूम हो कि दोनों ने करीब पांच साल के अफेयर के बाद शादी की है।

Story first published: Friday, December 22, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Dec 22, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+