
इंस्टाग्राम फैन्स पेज पर अपलोड की गईं तस्वीरें
दोनों की तस्वीरें सिलेब्रिटीज के इंस्टाग्राम फैन्स पेज पर अपलोड की गई हैं, जो देखते ही देखते वायरल हो गईं। कुछ दिनों पहले विराट कोहली, अनुष्का शर्मा और कोच रवि शास्त्री ने श्रीलंकाई फैन्स से मुलाकात की थी।
|
अनुष्का इस समय भारत में...
वेस्टइंडीज दौरे के बाद यह कपल न्यूयॉर्क छुट्टियां मनाने भी गया था, जहां विराट ने दोनों की एक सेल्फी भी पोस्ट की थी। फिलहाल अनुष्का इस समय भारत लौट आई हैं।
|
1-0 की बढ़त
गौरतलब है कि भारत-श्रीलंका के बीच 5 वनडे मैचों की सीरीज के पहले मैच में भारत ने श्रीलंका को 9 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त बना ली है। श्रीलंका की ओर से दिए गए 217 रनों के लक्ष्य को भारत ने 28.5 ओवर में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया।
|
11वां शतक
भारत की ओर से शिखर धवन ने 132 जबकि विराट ने 82 रनों की पारी खेली. धवन ने वनडे करियर का 11वां शतक लगाया। धवन ने महज 71 गेंदो में शानदार शतक लगाया. श्रीलंका के खिलाफ किसी भारतीय बल्लेबाज का यह सबसे तेज शतक है।
देखें वीडियो...
अनुष्का और विराट की तस्वीरें उनके चाहने वालों को काफी पसंद आती हैं, यही वजह है कि दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाती हैं। विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा, दोनों ही काफी बिजी रहते हैं लेकिन वक्त मिलते ही दोनों एक-दूसरे से मिलने पहुंच जाते हैं। एक-दूसरे की कंपनी दोनों खूब इन्जॉय करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications