अधिकारी ने बताया कि मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जाने वाले इस फाइनल मुकाबले को देखने के लिए प्रधानमंत्री के साथ उनकी पत्नी गुरुशरण कौर भी उपस्थित रहेंगी।
इस स्पर्धा को देखने के लिए विशिष्ट व्यक्तियों के अलावा पूर्व ओलंपिक खिलाड़ी और भारतीय खेल संघ के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
उन्होंने बताया कि इस महत्वपूर्ण स्पर्धा को देखने कांग्रेस के महासचिव राहुल गांधी भी आ सकते हैं। हालांकि, उनके आने की पुष्टि नहीं की गई है।
रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच हुए हॉकी मैच में संयुक्त प्रगतिशील गंठबंधन (यूपीए) की अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने भारतीय खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।