
सोशल मीडिया पर वायरल
दोनों की कमेस्ट्री देखने लायक थी, जिस वक्त दोनों कैमरे के सामने आए, दोनों एक-दूसरे के कमर में हाथ डाले हुए थे, शायद ऐसे ही किसी भी पल का इंतजार उनके चाहने वाले लंबे वक्त से कर रहे थे और इसी वजह से दोनों की तस्वीरें इस वक्त तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

एक-दूसरे में खोए नजर आएं
यही नहीं कोहली को भी अपना और अनुष्का का ये रूप काफी भा गया है और शायद इसी कारण उन्होंने इसे इंस्ट्रागाम पर अपनी प्रोफाइल फोटो बना ली है। दोनों इस प्रोग्राम के दौरान एक-दूसरे में खोए नजर आएं।
|
गजब की कमेस्ट्री
मालूम हो कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और संजीव गोयंका ने सिंतबर में मिलकर नई दिल्ली में इन अवॉर्ड्स की घोषणा की थी जिससे भारतीय खिलाड़ियों को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सम्मानित कर सकें।

खेल जगत की नामचीन हस्तियां
सितंबर में घोषित होने के बाद यह पहली बार स्पोट्स ऑनर अवॉर्ड्स का आयोजन किया गया है। इस अवॉर्ड्स फंक्शन को मलाइका अरोड़ा ने होस्ट किया, इस समारोह में विराट कोहली के अलावा अजिंक्य रहाणे, उमेश यादव, हार्दिक पांड्या, आशीष नेहरा, जहीर खान, मिताली राज, केदार जाधव, पुलेला गोपीचंद, सानिया मिर्जा, सायना नेहवाल, पीवी सिंधु, हरमनप्रीत सिंह, दीपिका ठाकुर, गुरजीत कौर, श्रीकांत किदंबई, रानी रामपाल, महेश भूपति जैसे सितारे शामिल हुए।

नामचीन हस्तियां
तो वहीं फिल्मी हस्तियों में आमिर खान, अनुष्का शर्मा, अक्षय कुमार, सिद्धार्थ मल्होत्रा, रितेश देशमुख, मलाइका अरोड़ा, अदिति राव हैदरी, चंकी पांडे, सोहेल खान, सीमा खान जैसे सितारे इस कार्यक्रम का हिस्सा बने।


Click it and Unblock the Notifications